Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: शिखर धवन ने सुनाई लॉकडाउन में प्यार की कहानी, बताया-कैसे हो रहा बुरा हाल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और भारत समेत कई देश लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन समेत कई दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। जहांं बाकी खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के जरिये अपने करियर के खट्टे-मीठे पलों को याद कर रहे हैं, वहीं मैदान पर फैन्स का सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले शिखर धवन सोशल मीडिया पर भी अपनी मजेदार वीडियोज और फोटोज के जरिये लोगों को एंटरटेन करने में जुटे हुए हैं।

लॉकडाउन के दौरान शिखर धवन अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और इसी दौरान कभी बेटे जोरावर तो कभी पत्नी आयशा धवन के साथ कई मजेदार वीडियोज बना रहे हैं। इस फेहरिस्त में शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और काफी वायरल भी हो रहा है।

और पढ़ें: फिक्सिंग नहीं बल्कि उमर अकमल की इस बात पर बैन को मजबूर हुआ पीसीबी

इससे पहले शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के साथ कुश्ती की वीडियो डाली थी तो वहीं बेटी के साथ डांस करते हुए भी नजर आये थे। शिखर धवन की ओर से पोस्ट किये गये इस वीडियो में वह पत्नी आएशा के साथ लॉकडाउन में प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। जिसमें वह पहले हफ्ते से लेकर छठे हफ्ते के बीच आये उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हैं।

इस वीडियो में शिखर धवन और उनकी पत्नी आएशा लॉकडाउन के पहले हफ्ते में प्यार जता रहे हैं तो छठे हफ्ते में यही प्यार बदहजमी में तब्दील हो जाता है। इस वीडियो के दौरान शिखर धवन और आएशा बॉलीवुड के मशहूर गीत ' मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा...' पर एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं।

और पढ़ें: एक दिन में भारत के 2 मैच करा सकती है BCCI, साथ में 2 टीमें उतारने पर कर रही विचार

अपनी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिखर ने कैप्शन में लिखा, 'क्वारेंटीन के दौरान कुछ मस्ती और मजा सिर्फ आप लोगों के लिए। मेरा दिन खुशनुमा बनाने के लिए आयशा धवन आपका धन्यवाद।'

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है, टूर्नामेंट या तो रद्द हो चुके हैं या फिर स्थगित हो चुके हैं। वहीं आईपीएल को भी फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिये स्थगित किया गया है।

और पढ़ें: शिखर धवन ने शेयर की रैना के साथ 16 साल पुरानी फोटो, CSK ने किया ट्रोल

देखेंं वीडियो:

Story first published: Monday, May 11, 2020, 17:00 [IST]
Other articles published on May 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+