शिखर धवन ने लगाई अफरीदी की क्लास, ट्वीट करते हुए हुए दी ये सलाह
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी फिर से अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है तो पाकिस्तान अपने लोगों का ध्यान रखने की बजाए बेतुक्का बयानबाजी में लगा हुआ है। अफरीदी ने कहा कि कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग है। उनकी इस टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने उनको करारा जवाब दिया। वहीं ओपनर शिखर धवन ने भी अफरीदी की क्लास लगाते हुए एक सलाह दी।

दी ये सलाह
धवन ने ट्वीट करते हुए अफरीदी को सलाह दी कि वो भूल जाएं कि कश्मीर पाकिस्तान का है। धवन ने कहा, ''इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहें 22 करोड़ ले आओ, हमारा एक, सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती अपने आप कर लेना।''

गंभीर दे चुके हैं जवाब
धवन से पहले गाैतम गंभीर, हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी अफरीदी को जवाब दे चुके हैं। अब लोकसभा सांसद गंभीर ने आफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारत से कश्मीर नहीं ले सकता। गंभीर ने अपने ट्वीट में आफरीदी पर तंज कसते हुए कहा कि 16 वर्ष के आफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान के पास सात लाख लोगों की सेना है जिसे 20 करोड़ लोगों का समर्थन हासिल है। इसके बावजूद वे 70 सालों से कश्मीर के लिए भीख मांग रहे हैं।
वो 3 खिलाड़ी जो आईपीएल खेलने के लिए लेते हैं 15 करोड़ से ज्यादा पैसे

अफरीदी ने कही थी ये बात
बता दें कि शाहिद अफरीदी ने कोरोना वायरस के बारे में हाल ही में बात की, लेकिन इसके बाद पीएम मोदी और कश्मीर पर बोलने लगते हैं। वीडियो में अफरीदी में कहते हैं, ''कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीर कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
