युजवेंद्र चहल: शतरंज के इस खिलाड़ी ने तो अंग्रेजों की कमर तोड़ दी, कैसे?
बेंगलुरू। भारतीय दर्शक चेन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार रात को उस वक्त खुशी से चहचहा उठे, जिस वक्त टीम इंडिया के शानदार युवा बॉलर युजवेंद्र चहल ने एक के बाद एक विकेट लेकर अंग्रेजों के पस्त कर दिया।
चहल बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज
टी20 सीरीज के आखिरी मैच में चहल ने ना केवल मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता बल्कि वो मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए, उन्होंने बेंगलुरू टी20 में 25 रन देकर 6 विकेट लिए, जिसके चलते इंग्लैंड की पूरी टीम मात्र 16.1 ओवरों में 127 रन बनाकर ढेर हो गई, मालूम हो कि टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की थी और अंग्रेजों को 203 रनों का लक्ष्य दिया था।

शतरंज के खिलाड़ी
लेकिन क्या आपको पता है कि कोहली सेना का ये नायाब हीरो पहले क्रिकेट का नहीं बल्कि चेस यानी शतरंज का खिलाड़ी था। हरियाणा के जींद जिले में 23 जुलाई 1990 को जन्में चहल ने अपने स्पोर्टस करियर की शुरुआत क्रिकेट से नहीं बल्कि चेस से की थी और मात्र 7 साल की उम्र से उन्होंने चेस खेलना शुरू किया था।

नेशनल किड्स चेस चैंपियनशीप
चहल नें अंडर-12 की नेशनल किड्स चेस चैंपियनशीप भी जीती थी और इसके अलावा वो अंडर 16 नेशनल चेस चैंपियनशीप का भी हिस्सा रह चुके हैं।

पेशेे से वकील चहल
वैसे पेशेे से वकील और स्वभाव से काफी मस्त मौला चंहल बेंगलुरू टी20 में 25 रन देकर 6 विकेट लेने के बाद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में किसी एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

वह दुनिया में तीसरे गेंदबाज
इस मामले में वह दुनिया में तीसरे स्थान पर रहे। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के अजंता मेंडिस ही हैं। मेंडिस ने सितंबर, 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ रन देकर छह विकेट लिए थे। इससे पहले अगस्त, 2011 में मेंडिस ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 रन देकर छह विकेट लिए थे।

कोहली ने मुझमें विश्वास दिखाया
मैच के बाद चहल ने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय टीम की ओर से मैं पहली बार बेंगलुरू में खेल रहा था, जो मुझे हमेशा से अपने घर जैसा लगा। आईपीएल में मैं पॉवरप्ले के दौरान गेंदबाजी कर चुका हूं और कोहली ने मुझमें विश्वास दिखाया। लेकिन सोचा भी नहीं था कि छह विकेट मिल जाएंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications