नई दिल्ली। अगले साल होने वाले विश्वकप के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने आयरलैंड के साथ दोनो टी-20 मुकाबले जीत कर इंग्लैंड के साथ भी जीत से अपना खाता खोला थाी। हालांकि इस 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शुक्रवार को भारत ने 5 विकेट से अपना मुकाबला गंवा दिया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऐसे में यह सीरीज अब एक नए रोमांचक मोड़ पर आ गई है। गौरतलब हो कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही । दोनो ही ओपनर बल्लेबाज भारत को कोई ठोस शुरुआत नहीं दिखा सके और सस्ते में ही निपट गए वहीं शिखर धवन का आउट होने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Bizarre dismissal too casual @SDhawan25 tad unlucky though #INDvENG pic.twitter.com/iIflUIiBCu
— Arnab Mukherjee (@ArnabMu72704073) July 6, 2018
कुछ इस तरह हुए आउटः टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने तो आउट होने का अलग ही तरीका ढूंढ निकाला है। कार्डिफ टी20 में शिखर धवन बेहद ही अजीबोगरीब अंदाज में रन आउट हुए। शिखर धवन ने 12 गेंदों में महज 10 रन बनाए। गौरतलब हो कि धवन ने पांचवें ओवर में अपना विकेट गंवाया। प्लंकेट की तेज शॉर्ट गेंद शिखर धवन की कोहनी पर लगी और वो एक रन लेने के लिए भागे. रन लेने के दौरान शिखर धवन का बल्ला उनके हाथ में अजीबोगरीब अंदाज में फंस गया। शिखर धवन के हाथों में इतना दर्द हो रहा था कि वो तेजी से भाग भी नहीं सके और आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 149 रनों का लक्ष्य दिया था और इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।