For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित की बेटी समायरा के आगे एक्टिंग करते दिखे धवन, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। क्रिकेटर्स ना सिर्फ मैदान पर अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियां बटोरते हैं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल व निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहते हैं। आए दिन भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं जो देखते ही देखते खबरों की हेडलाइन बन जाती हैं। हाल ही में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उनकी बेटी समायरा शिखर धवन के साथ जमकर मस्ती करते दिखी।

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच से पहले यह वीडियो शेयर किया, जिसमें धवन रोहित की क्यूट बेटी के सामने बेहोश होने की एक्टिंग करते दिखे। समायरा अपने पिता रोहित शर्मा की गोद में बैठी हैं और धवन के सिर पर हाथ लगा रही है। शायद इसलिए क्योंकि उसके चाचू धवन गंजे हैं। उनके छुने से ही शिखर दूसरी तरफ गिर जा रहे हैं।

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन दोनों के बीच कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी बन चुके हैं। क्रिकेट के मैदान से साथ ही मैदान के बाहर भी उनकी दोस्ती देखने को मिलती है। शिखर धवन ने मैच से एक दिन पहले समायरा के साथ जमकर मस्ती की।

View this post on Instagram

Some masti with adorable Samaira ❤ @rohitsharma45

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

बता दें कि धवन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक बनाया था लेकिन उसके बाद चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। वेस्टइंडीज में उन्होंने टीम में वापसी की लेकिन तब से फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। उनके बाद से उन्होंने 5 टी-20 और तीन वनडे मैच खेले हैं लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने हालांकि 41 रनों की पारी खेल फाॅर्म में लाैटने के संकेत दे दिए हैं।

Story first published: Monday, November 4, 2019, 9:59 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+