For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ शिखर धवन ने दिखाई अपनी फार्म

नई दिल्ली: विश्व कप में चोट लगने के बाद अब शिखर धवन टीम इंडिया में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी के भारतीय दौरे के लिए अपने चयन का दावा भी मजबूत कर लिया है। धवन इस समय दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेल रहे हैं। इस सीरीज के चौथे मैच में धवन ने भारत ए की ओर ओपनिंग करते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में शुरुआत की है।

यह मैच 4 सिंतबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरूवनंतपुरम में खेला गया। हालांकि गीली आउटफील्ड के चलते मैच का नतीजा इस दिन नहीं निकल सका। अब यह मैच 5 सिंतबर को शुरू होगा।

इस मैच दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने 25 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बनाए थे। भारत ए टीम को बारिश के जीत के 193 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला है। जिसके जवाब में भारत ए की टीम ने 7.4 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए थे। जब गीली आउटफील्ड के कारण मैच रोका गया तब धवन 21 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें उन्होंने 6 चौके लगा दिए थे।

इसी बीच भारत ए ने शुभमन गिल का विकेट खो दिया है और प्रशांत चोपड़ा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल भारत ए की टीम को 17.2 ओवर में 137 रनों की और दरकार है। अगर भारत यह मैच जीतने में कामयाब होता है तो दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ यह उसकी सीरीज में लगातार चौथी जीत होगी। बता दें कि इस मैच में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

बता दें कि यह मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 22 ओवर में एक विकेट पर 108 रन था जब खेल रोकना पड़ा। बाद में मैच प्रति टीम 25 ओवर का कर दिया गया।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 9:56 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+