घोड़े पर बैठकर शिखर धवन को याद आया 'गब्बर', पूछा- कितने बाॅलर थे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ओपनर शिखर धवन के लिए पिछला एक साल मुश्किल भरा रहा। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भी वह बीच में ही अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद वह टीम से बाहर रहे। जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में घर में वनडे सीरीज खेलने का उन्हें माैका मिला तो वो फिर चोटिल होकर बाहर हो गए। उन्हें न्यूजीलैंड दाैरे के लिए भी नहीं चुना गया। लेकिन अब वे एशिया इलेवन व वर्ल्ड इलेवन के बीच मार्च में होने वाले 2 टी20 मैचों में नजर आ सकते हैं। मैदान पर वापसी को बेताब धवन ने इंस्टाग्राम पर घोड़े पर बैठे हुए तस्वीर शेयर कि और गेंदबाजों को चेतावनी दे डाली।

शेयर की तस्वीर
दरअसल, धवन को घोड़े पर बैठते हुए शोले फिल्म में गुंडे का रोल निभाने वाले गब्बर की याद आ गई। उन्होंने गब्बर के स्टाइल में दहाड़ लगाते हुए पूछा- कितने बाॅलर थे? गब्बर इज बैक। धवन ने तस्वीर शेयर कर ऐसा पूछा।

अंगूठे की चोट ने किया परेशान
धवन को अंगूठे की चोट ने परेशान कर रखा था। हालांकि वो अब इससे ऊभर चुके हैं। पिछले साल विश्व के बीच में ही बाहर होने के बाद उन्हें विंडीज के खिलाफ उतारा गया। लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए और फिर से एक महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। धवन की जगह वनडे में केएल राहुल तो टेस्ट में मयंक अग्रवाल को खूब माैके मिल गए। फिर नए साल पर उनकी वापसी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में हुई। यहां लय में दिखने के बाद उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में चुना गया लेकिन वो फिर दूसरे मैच में चोटिल हो गए जिस कारण उन्हें न्यूजीलैंड दाैरे के लिए नहीं चुना गया।

अब खेलेंगे आईपीएल
धवन इस बार 29 मार्च को शुरू होने वाले आईपीएल सीजन 13 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने पिछला सीजन भी दिल्ली के लिए ही खेला था। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। लेकिन उम्मीद है कि आईपीएल से पहले धवन एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच 18 और 21 मार्च को होने वाली टी20 सीरीज में नजर आ सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
