राष्ट्रमंडल शतरंज : नेगी और अभिजीत पर दारोमदार
इस चैम्पियनशिप में 20 देशों के 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 20 ग्रैंडमास्टर भी शामिल हैं। प्रतियोगिता को पाश्र्वनाथ डेवलपर्स और ओएनजीसी ने प्रायोजित किया है।
इस प्रतियोगिता को 2010 में होने वाले एशियाई खेलों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी उन खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर सकेंगे, जिन्हें एशियाई खेलों में खेलना है।
इस आठ लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में रूस के एलेक्सी द्रीव और नेगी के खिताब जीतने के आसार हैं। नेगी एक वर्ष के अंतराल के बाद दिल्ली में खेल रहे हैं, ऐसे में हर किसी की नजर उन पर होगी।
महिला वर्ग में पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन डी. हरिका और पूर्व एशियाई चैम्पियन तानिया सचदेव के भी पदक जीतने के आसार हैं। हरिका को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications