For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत के फैन हुए धवन, बोले- किसी भी समय मैच पलट सकता है

नई दिल्ली। एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानने वाले युवा भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया हुआ है। उनके खेलने का अंदाज बेहद आक्रामक है। यही कारण है कि ओपनर शिखर धवन भी उनके फैन हो गए हैं और उनका मानना है कि पंत ऐसा खिलाड़ी है जो किसी भी समय मैच का पासा पलटने में दम रखता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को शुरू होने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज में पंत से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पंत को लेकर गब्बर नाम से मशहूर धवन ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह आक्रामक बल्लेबाज है और किसी भी मौके पर मैच का पासा पलट सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज के जरिए वे दौरे का जीत के साथ अंत करना चाह रहे हैं और उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पंत अपनी भूमिका इसी तरह से निभाएंगे।

उन्होंने कहा, ''हम भी इंसान है और शरीर को आराम की जरूरत होती है। हम इस सीरीज का अंत भी जीत के साथ करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में यह लय कायम रखना चाहेंगे।'' जब उनसे पूछा गया कि मई से जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले टी20 सीरीज का क्या औचित्य है तो धवन ने कहा, ''मुझे लगता है कि पांच वनडे काफी हैं। यह अच्छी बात है कि अंत में हम टी20 खेल रहे हैं। हमें अब तक के प्रदर्शन पर काफी खुशी है।''

जबरदस्त फाॅर्म में है टीम
विश्व कप से पहले भारतीय टीम पूरी फाॅर्म में नजर आ रही है। पहले तो आस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा तो अब इंग्लैंड को वनडे सीरीज में पटखनी दे दी है। अब बुधवार को होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में विराट सेना बाजी मारने के इरादे से ही उतरेगी क्योंकि विश्व कप से पहले टीम हारना पसंद नहीं करेगी।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+