For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम में 'घर वापसी' पर क्या बोले शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में लाैटकर बेहद खुश हैं। धवन ने सीजन शुरू होने से पहले बयान देते हुए कहा कि ये मेरे लिए में वापसी की तरह है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में लाैटकर बेहद खुश हैं। धवन ने सीजन शुरू होने से पहले बयान देते हुए कहा कि ये मेरे लिए में वापसी की तरह है। मैं यही पर पला-बढ़ा हूं। इस वजह से मुझे एक दिन यहां वापस आना ही था। मैंने अपना आधे से अधिक क्रिकेट फिरोजशाह कोटला पर खेला है। सालों में यह खेला हूं और यहां की पिचों को जानता हूं।''

धवन ने पहला सीजन दिल्ली के लिए ही खेला था। उस समय उन्होंने 14 मैचों में 37.77 की औसत से 340 रन बनाए। वही इस दाैरान सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे। धवन की 10 साल बाद दिल्ली में वापसी हुई। उन्होंने कहा, ''पहले साल मैं दिल्ली फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ा था। मैं उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था जो मेरे लिए अहम था। वहां सीनियर खिलाड़ियों के साथ समय बिताना बहुत शानदार था। इसने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया। जब मैं मुंबई इंडियंस की टीम में आया तो मुझे सचिन पाजी के साथ पारी शुरू करने का मौका मिला। इसके बाद डेक्कन चाजर्स के साथ रहते हुए मुझे कुमार संगकारा के साथ खेलने का अवसर मिला, मैंने उनके साथ अधिक रन बनाए। इस तरह मैं लगातार आगे बढ़ता रहा।''

आईपीएल में दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस बार अपने साथ 11 साल का अनुभव ला रहा हूं। मैं पहले युवा था, उस दौरान मैंने एबी डिविलियर्स वीरू भाई, गौती भाई, मैक्ग्रा, डैनियल विटोरी से बहुत कुछ सीखा है और मुझे वो सब अब तक याद हैं। शिखर धवन ने कहा, ''इसलिए मुझे लगता है कि हमारे युवा खिलाड़ी बहुत आत्मविश्वास से खेलते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यह बड़ा मंच है। कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी इसी मंच से आगे बढ़े हैं।''

धवन का आईपीएल प्रदर्शन
धवन आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अबतक खेले 143 मैचों में 33.26 की औसत से 4058 रन बनाए हैं, जिसमें 32 अर्धशतक भी माैजूद हैं। इसके अलावा धवन के नाम इस फटाफट फाॅर्मेट में 460 चाैके और 85 छक्के भी दर्ज है। धवन का उच्चत्तम स्कोर नाबाद 95 है।

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 15:20 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+