एशियाड-2010 (बिलियर्ड्स) : स्नूकर में मिला भारत को रजत (लीड-2)
सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसे चीन के हाथों 1-3 से हार मिली। भारत ने फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 3-0 से पराजित किया था।
पहले मुकाबले में भारत के यासिन मर्चेट को चीन के जुनहुई डिंग ने 70-16 से पराजित किया जबकि आदित्य मेहता ने दूसरे मुकाबले में लियांग वेनबो ने 51-46 से हराकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
तीसरे मुकाबले में मर्चेट और आदित्य को डिंग तथा तियान पेंगफेई को हाथों 68-27 से हार मिली। स्कोर 2-1 हो चुका था। इसके बाद मर्चेट ने एक बार फिर मोर्चा संभाला लेकिन लियांग वेनबो ने उन्हें 96-0 से पराजित कर दिया।
भारत के पंकज आडवाणी ने रविवार को बिलियर्ड्स की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जबकि उसी दिन आलोक कुमार ने 8 बॉल पिन स्पर्धा में कांस्य हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Monday, November 15, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications