For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : चोट के बाद पहली बार बल्ला उठाते ही धवन ने पूरा किया युवराज से मिला चैलेंज

नई दिल्ली। युवराज सिंह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ चुके हों, लेकिन इस खेल के प्रति उनका जुनून अभी भी झलकता है। ओपनर शिखर धवन अंगूठे में चोट आने के कारण बीच में ही आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट छोड़कर वापस घर लाैट आए थे। युवराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करते हुए धवन को एक चैलेंज दिया था, जिसे अब गब्बर ने पूरा करने के लिए चोट के बाद पहली बार हाथ में बल्ला थामा।

इस समय सोशल मीडिया 'बॉटलकैपचैलेंज' खूब चल रहा है जिसमें चुनौती दिए जाने वाले को बोतल का ढक्कन बिना हाथ लगाए खोलना होता है। कई जानी मानी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया है जिसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं। युवराज ने भी धवन समेत ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को 'बॉटलकैपचैलेंज'के लिए नामित किया। हालांकि युवराज चैलेंज आसान नहीं। इस चैलेंज में बल्ले से शाॅट लगाकर बोतल का ढकन खोलना है। धवन ने युवराज का चैलेंज स्वीकार किया और शाॅट लगाते हुए बोतल का ढकन खोलकर चैलेंज पूरा किया। धवन ने वीडियो शेयर करते कहा,''युवी पाजी, यह मेरा 'बॉटलकैपचैलेंज' है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।''इंग्लैंड के 'वर्ल्ड कप हीरो'

विश्व कप दाैरान उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी। इस दाैरान वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उनकी जगह रिभष पंत को भेजा गया था। अब भारतीय टीम विंडीज दाैरे पर जाएगी जहां अगस्त में 3 वनडे, 2 टेस्ट व 3 टी20 मैच खेलने हैं। टीम चयनकर्ताओं को शनिवार खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट मिल जाएगी। इसी के साथ साफ हो जाएगा कि धवन विंडीज दाैरे पर जाएंगे या नहीं। धवन हालांकि अब फिट नजर आते हैं। वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं।

Story first published: Friday, July 19, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+