For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : रोहित शर्मा के पिता बनने पर उनके 'पार्टनर' धवन ने फनी अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय टीम शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना अंतिम मैच खेलकर इस लंबे दौरे का समापन कर देगी। यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर यह वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर रखी है। इस मैच में भारत की रणनीति को लेकर टीम इंडिया के 'गब्बर' ने कुछ खुलासे किए हैं। शिखर धवन ने कंगारू ओपनर्स खासकर एरोन फिंच की खराब फार्म पर निशाना साधा है।

धवन ने कहा, 'भुवी और शमी काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि मैच के शुरुआती 10 ओवरों में हम विपक्षी पर दबाव बनाने में कामयाब रहते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर हम फिंच की इज्जत करते हैं..इसलिए हम हमेशा चौंकन्ने रहने की कोशिश करते हैं।' इसके साथ ही धवन ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने फिंच की कमजोरियां देख ली हैं और उसके हिसाब से प्लान बना लेते हैं। वे फिंच को आसानी से सिंगल्स और बाउंड्री नहीं लेने दे रहे हैं। धवन ने कंगारू ओपनर्स के खिलाफ मेलबर्न में भी इसी रणनीति के तहत गेंदबाजी करने के बारे में बताया है।

इसके अलावा धवन ने टीम में धोनी की वापसी पर बात करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले दोनों मैचों में धोनी ने परफारमेंस दी है, वह शानदार है। धवन ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि धोनी ने अपनी लय वापस पा ली है। उनके दर्ज का खिलाड़ी जब खेलता है तो बाकी बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास मिलता रहता है। ये हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।' 18 जनवरी के मैच के बारे में बात करते हुए धवन ने कहा कि अगर हम जीत हासिल करते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम निश्चित तौर पर इस मैच की अहमियत को समझते हैं। इसके साथ ही धवन ने रोहित शर्मा को पिता बनने पर भी बधाई दी-

Story first published: Thursday, January 17, 2019, 14:16 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+