For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 विश्वकप टीम में अपनी जगह बनाना चाहते हैं शिखर धवन, कुछ इस तरह बना रहे रणनीति

नई दिल्ली, 25 जुलाई। श्रीलंका के दौरे पर भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। वनडे सीरीज में जीत के बाद आज भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह सीरीज कप्तान शिखर धवन के लिए भी काफी अहम है। शिखर धवन अपने प्रदर्शन को बेहतर करके टी-20 विश्वकप में टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं, लिहाजा इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके वह टीम विश्वकप की टीम में शामिल होने की कोशिश करेंगे।

टी-20 सीरीज को लेकर शिखर धवन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को भी टीम में जरूर मौका देगी,लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें तभी जगह मिलेगी जब वह इसमे फिट बैठेंगे। पहले टी-20 मुकाबले से पहले शिखर धवन ने कहा कि नए खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका है। तीसरे वनडे में कुछ युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था, इसकी वजह थी कि हम सीरीज को अपने नाम कर चुके थे। लेकिन टी-20 सीरीज एक नई सीरीज है, लिहाजा उन्ही खिलाड़ियों को मौका मिलेगा जो प्लेइंग 11 में फिट बैठते हैं।

शिखर धवन ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ हम पहले दो मैच जीतने की कोशिश करेंगे इसके बाद जरूरत पड़ने पर हम नए खिलाड़ियों के साथ प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही इस साल विश्वकप को लेकर शिखर ने कहा कि मुझे पता है कि टी-20 विश्वकप में जगह को लेकर टीम मैनेजमेंट की मेरे प्रदर्शन पर भी नजर होगी। लिहाजा यह काफी महत्वपूर्ण है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं। चूंकि विश्वकप से पहले बहुत कम अंतरराष्ट्रीय मैच बचे हैं, लेकिन जो मैच हैं अगर उसमे आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इसका जरूरत असर पड़ेगा। धवन ने कहा कि निजी तौर पर मैं टीम में अपनी जगह बनाना चाहता हूं और अपने प्रदर्शन को अच्छा करके टीम में दावेदारी को मजबूत करना चाहता हूं। देखते हैं फिर भविष्य में क्या होता है।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 9:15 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+