For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चौथे वनडे में 'शतक' लगाएगा गब्बर, ये कारनामा करने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा वनडे जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। 6 वनडे मैचों की सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। वहीं ये वनडे भारत के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के करियर का 100वां वनडे है। जी हां, धवन जोहांसबर्ग में अपना 100वां वनडे खेल रहे हैं।

धवन ने अपने 99 वनडे मैचों की 98 पारियों में 45.65 के औसत से 4200 रन बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम हैं जिन्होंने 99 वनडे मैचों में 4798 रन बनाए थे।

शिखर धवन के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 99 मैचों की 98 पारियों में अब तक 93.22 के तफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 शतक व 25 अर्धशतक लगाए हैं। धवन ने अपने वनडे 514 चौके व 52 छक्के लगाए हैं। धवन का सर्वोच्च स्कोर 137 रन है जो उन्होंने 22 फरबरी 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था। शिखर धवन ने 20 अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापटनम में वनडे में डेब्यू किया था। लेकिन अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।

गौरतलब है कि डरबन में खेला गया पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा था। वहीं तीसरे वनडे में भी भारत ने एकतरफा मुकाबले में 124 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई।

ये पहला मौका है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे जीते और पहली बार अफ्रीकी धरती पर कोई सीरीज नहीं गवाएगा। सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही साउथ अफ्रीकी टीम साल 2008 के बाद अभी तक किसी भी टीम के खिलाफ लगातार 4 वनडे मैच नहीं हारी है। अगर भारत के खिलाफ चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ता है तो ये अनचाहा रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा।

Story first published: Saturday, February 10, 2018, 16:52 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+