For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा हमला: शिखर धवन ने VIDEO में शहीदों के परिजनों के लिए की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए धनराशि देने का फैसला किया है। इसके लिए धवन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया है जिसमें वे अपने फैंस के अलावा सभी भारतीयों से गुजारिश करते नजर आ रहे हैं।

धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कहा है, 'मैं आप सभी से ये कहना चाहूंगा कि अभी कुछ ही दिन पहले 40 जवान हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। पूरे देश को इतना बड़ा दुख पहुंचा है और उनके परिवार ने जो खोया है उसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी। मैंने ये सोचा है कि मैं शहीदों के परिवार को धनराशि डोनेट करूंगा और जितना भी मुझसे हो सकेगा मैं मदद करूंगा। मैं आप सब से भी ये गुजारिश करता हूं कि जितना भी हो सके आप उनके परिवार को सहयोग कीजिए। मेरी भगवान से प्रार्थना है शहीदों की आत्मा को शांति मिले और उनका परिवार आगे बढ़े।'

यह भी पढ़िेए- विश्व कप: क्या सही होगा IPL जैसा 'थकाने वाला' टूर्नामेंट खेलना, प्रसाद का बड़ा बयान

बता दें कि धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में शहीद जवान तिरंगे में लिपटे हुए हैं। इस वीडियो से पहले भी धवन ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। धवन ने धवन ने लिखा- बड़ा दुख हो रहा है कि हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए। सबसे यही अनुरोध करता हूं कि उनके लिए प्रार्थना करेंगे और उनके परिवारों की ताकत के लिए दुआ करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों का बदला लेने की बात भी कही है। उन्होंने लिखा- और पूरा यकीन है कि हमारी फौज हमारे भाइयों की शहीदी का बदला लेगी।

View this post on Instagram

🙏 #standwithforces

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

Story first published: Sunday, February 17, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+