For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खतरनाक कैच लपकने के लिए धवन कर रहे हैं इस तरह से तैयारी, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अब विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार को भूलाकर अब आगे बढ़ना चाहेगी। विंडीज दाैरे के लिए टीम का ऐलान भी हो चुका है जिसमें ओपनर शिखर धवन को जगह दी गई है। धवन चोटिल होने के कारण विश्व कप भी पूरा नहीं खेल सके थे। उनके अंगूठे में चोट आई थी, जिससे वो अब पूरी तरह से उभर चुके हैं। धवन विंडीज के लिए रवाना होने से पहले खतरनाक कैच लपकने के लिए प्रैक्टिस करते नजर आए जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

धवन तीन अगस्त से शुरू होने जा रहे भारत के विंडीज दौरे का हिस्सा हैं जहां उन्हें तीनों प्रारूपों में शामिल किया गया है। 33 वर्षीय बल्लेबाज विश्वकप के केवल दो ही मैचों में खेल सके थे जिसमें उन्होंने एक मैच में 117 रन की शतकीय पारी खेली थी 62.50 के औसत से कुल 125 रन बनाए थे। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के अनुपलब्ध रहने के चलते टीम में जगह मिली है। धौनी सेना के साथ दो महीने की ट्रेनिंग पर हैं। भारत का दौरा तीन टी-20 मैचों की सीरीज से शुरू होगा, जिसके दो मैच फ्लोरिडा में और तीसरा मैच गुयाना में होगा। इसके बाद तीन वनडे और दो टेस्ट खेले जाएंगे।

एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाले चयन पैनल ने रविवार विंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों, तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी। विराट कोहली हमेशा की तरह इस बार भी तीनों प्रारूपों में टीम की अगुवाई करेंगे। वर्ल्ड कप 2019 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। धवन-रोहित शर्मा फिर से ओपनिंग जिम्मा संभालते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+