Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय महिला टीम ने किया लगातार खराब प्रदर्शन, इंग्लैंड ने 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ इंग्लैंड टीम ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 119 रन बनाए थे। लेकिन जवाब में स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली भारतीय टीम 6 विकेट पर 119 रन ही बना सकी।

जारी रहा खराब प्रदर्शन
वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा किया था। उम्मीद थी कि अब टी20 सीरीज पर भी कब्जा करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंधाना को हरमनप्रीत की जगह पहली बार टी20 का कप्तान बनाया गया लेकिन टीम ने तीनों मैचों में खराब प्रदर्शन किया। पहले मैच में 41 तो दूसरे मैच में 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। इसी के साथ यह भी अनुमान लग गया कि हरमनप्रीत की गैर-माैजूदगी में टीम का हाल कैसा रहता है।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 3 रन
भारतीय महिला टीम की हार का कारण बनीं भारती फुलमाली जो आखिरी ओवर में 3 रन भी नहीं बना सकीं। अगर वो मिताली राज को स्टाइक दे देतीं तो शायद टीम क्लीन स्वीप होने से बच जाती। भारती ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदे खाली निकाल दीं जबकि चाैथी गेंद पर आउट हो गईं। वहीं पांचवीं गेंद पर अनुजा पाटिल भी आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर शिखा पांडे सिर्फ 1 रन ही बना सकीं और भारती टीम 1 रन से मैच हार गई। मिताली 32 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। जबकि मंधाना ने 39 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली।

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 14:38 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+