For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : CSK के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएगा यह बल्लेबाज, VIDEO में देखें तैयारी

IPL 2019: RCB Batsman Shimron Hetmyer sends warning to bowlers| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 12वें सीजन के शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस लीग का पहला मैच कल यानि की 23 मार्च को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें चाहेंगी कि जीत के जरिए टूर्नामेंट का आगाज किया जाए। मैच रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों में कई विस्फोटक खिलाड़ी माैजूद हैं। वहीं बेंगलुरू का एक बल्लेबाज मैच से पहले प्रैक्टिस दाैरान खूब बड़े शाॅट लगाता नजर आया। ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि विंडीज के शिमरोन हिटमायर हैं जो चेन्नई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने को पूरी तरह से तैयार हैं।

बेंगलुरू ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर हेटमायर की खेलते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो लगभग तीन मिनट का है जिसमें वह लगाता बड़े-बड़े शाॅट मारते नजर आ रहे हैं। चेन्नई के गेंदबाजों के लिए हेटमायर की ये वीडियो नींद उड़ा सकती है। हेटमायर की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। खड़े-खड़े लंबे शाॅट लगाने की महारथ भी हासिल कर चुके हैं। क्रिस गेल के बाद हेटमायर बड़े शाॅट लगाने के लिए दुनियाभर में मशूहर हो चुके हैं।

हेटमायर का यह पहला सीजन होगा। उन्हें बेंगलुरू ने चार करोड़ बीस लाख की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में जोड़ा है। हेटमायर क्या चीज हैं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्हें खरीदने के लिए राजस्थान राॅयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अंत में बेंगलुरू फ्रेंचाइजी बाजी मार गई। अब ये देखना बाकी है कि ये विंडीज खिलाड़ी बेंगलुरू के लिए कमाल दिखा पाता है या नहीं।

Story first published: Friday, March 22, 2019, 15:32 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+