आईपीएल : राजस्थान के 100 रन पूरे (लीड-1)
राजस्थान की ओर से एरोन फिंच 20 और अभिषेक राउत एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान का पहला विकेट 59 के कुल योग पर शेन वाटसन के रूप में आठवें ओवर में गिरा। वाटसन ने 26 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। दूसरा विकेट 69 के कुल योग पर नमन ओझाा के रूप में गिरा। ओझा ने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से 18 रन बनाए।
यूसुफ पठान 11वें ओवर में आठ रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। 14वें ओवर में चौथा विकेट एडम वोग्स के रूप मे गिरा। वोग्स आठ रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
दोनों ही टीमों के लिए आज का मैच करो या मरो की स्थिति वाला है। जो भी टीम यह मैच हारेगी उसका सेमीफाइनल का दरवाजा बंद हो जाएगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने तीन ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए थे। नमन ओझा और शेन वाटसन ने राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत की। ओझा तीन रन बनाकर और वाटसन 11 रन बनाकर खेल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications