ट्वेंटी-20 विश्व कप : 6 विकेट गिरे, जिंबाब्वे मुश्किल में (लीड-2)
उसने 64 रन के कुल योग पर अपने छह प्रमुख विकेट गंवा दिए हैं। पारी की शुरुआत करने आए पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाने के बाद टिम सऊदी की गेंद पर जैकब ओरम के हाथों लपके गए। ताइबू का विकेट 36 के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद 58 रन के कुल योग पर एस्टन मासाकाद्जा रन आउट हुए। उन्होंने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कुल योग में अभी दो रन ही जुटे थे कि एंडी ब्लिगनॉट (8) भी चलते बने। उन्हें कप्तान डेनियल विटोरी ने आउट किया।
मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं थी कि 62 रन के कुल योग पर जिंबाब्वे को दो विकेट और गंवाने पड़े। एल्टन चिगुम्बुरा (3) और चार्ल्स कोवेंट्री (0) इसी योग पर पेवेलियन लौटे। दोनों का विकेट नेथन मैक्लम ने लिया।
मैक्लम का कहर यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने 63 रन के कुल योग पर क्रेग इर्विन (1) को भी चलता कर दिया। जिंबाब्वे ने नौ ओवर की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 64 रन बनाए थे। ग्रेग लैंब दो रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि टिमीचेन मारूमा ने खाता नहीं खोला है।
अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को पटखनी देने वाली कीवी टीम का सुपर-8 में पहुंचना तय है लेकिन जिंबाब्वे की राह आसान नहीं है। उसे सोमवार को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में उलटफेर करने की स्थिति में भी जिंबाब्वे की टीम सुपर-8 दौर में नहीं पहुंच सकती क्योंकि उसका नेट रन रेट बाकी की दोनों टीमों की तुलना में काफी कम है।
विश्व कप के तीसरे संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंचेंगी। उनके बीच सेमीफाइनल की जंग होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications