Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिवम दुबे को गंवानी पड़ सकती है टीम से जगह, ये खिलाड़ी करेगा वापसी

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में 24 जनवरी से शुरू होने वाली टी 20 सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए अपनी वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले साल सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज से इस ऑलराउंडर को दरकिनार कर दिया गया था। पांड्या की पीठ में चोट आई थी। उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाने के बाद फिटनेस की ओर ध्यान दिया और वह अब फिर से टीम के साथ दोबारा जुड़ सकते हैं।

पांड्या को इस महीने के अंत में इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी चुना गया है। तीन दिवसीय वनडे मैच 22 जनवरी को लिंकन के बर्ट सुटक्लिफ ओवल में होगा। इसके बाद, पांच टी 20 आई के अलावा, भारतीय टीम टीम को तीन वनडे और दो टेस्ट मैच न्यूजीलैंड से खेलने हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पांड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतारने का प्लान है। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें खेलने का माैका मिलेगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर शिवम दुबे का पत्ता टीम से कट हो सकता है।

दूबे को पांड्या के बाहर होने पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान अपना पहला मैच मिला। मुंबई के इस ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट पांड्या को फिर से लगातार माैके देना चाहेगी। शिवम को टीम में जगह बनाने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। पांड्या गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी तेज पारियां खेलते हैं। वहीं दुबे ने 6 टी20 मैचों में 152.38 की शानदार स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं। इनमें 54 रनों की पारी भी है जो विंडीज के खिलाफ निकली थी।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 15:56 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+