For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिवम दुबे बोले- अगर मुझे हार्दिक पांड्या का साथ मिला तो भारत जीतेगा कई मैच

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम के चयन से सबसे बड़ी खबर, हार्दिक पांड्या की वापसी थी। इस ऑलराउंडर ने अक्टूबर 2019 में बैक सर्जरी के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। पांड्या के गंभीर चोटिल होने के एक महीने बाद ही, मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को भारतीय टीम में बुलाया गया। 3 नवंबर, 2019 को, पांड्या की अनुपस्थिति में, दुबे ने बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। तब से, उन्होंने भारत की सभी टी20 सीरीज खेली हैं, जबकि विंडीज के खिलाफ वनडे में भी डेब्यू कर लिया। अब पांड्या की वापसी से दुबे टीम में बने रहते हैं या नहीं, ये देखने वाली बात रहेगी। दुबे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें पांड्या का साथ मिले तो फिर वे दोनों मिलकर टीम के लिए कई मैच जितवा सकते हैं।

पांड्या के साथ मिलकर जितवा सकते हैं मैच

पांड्या के साथ मिलकर जितवा सकते हैं मैच

पांड्या चोट से उभरकर वापस आ चुके हैं। ऐसे में दुबे का मानना है कि भारत को अपनी जीत की संभावना बढ़ाने के लिए प्लेइंग इलेवन में दो ऑलराउंडरों को रखने की कोशिश करनी चाहिए। दुबे ने कहा, "मुझे लगता है कि दो ऑलराउंडरों के साथ खेलना सबसे अच्छी बात है क्योंकि उस तरह से आपके पास प्लेइंग इलेवन में अधिक विकल्प हैं। अगर मैं और हार्दिक साथ हैं, तो हम दोनों टीम और कप्तान को समर्थन प्रदान कर सकते हैं और मैच जीत सकते हैं।''

मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं

मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं

मध्यम तेज गेंदबाज दुबे ने 12 टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं। लेकिन बल्ले के साथ वह खरे उतरे हैं। वनडे में डेब्यू करते समय उन्होंने 8 ओवर में 68 रन दिए। इसपर उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं। घरेलू क्रिकेट में आपने जो छक्के देखे हैं, उनपर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेरे पास एक प्राकृतिक शक्ति है लेकिन मैं भी बड़े-बड़े अभ्यास करता रहता हूं।''

IPL में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

IPL में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

दुबे की नजरें अब आईपीएल में आरबीसी के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर है। उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिटनेस और अन्य चीजों पर काम कर रहा हूं। यह एक बड़ा टूर्नामेंट है। मुझे उम्मीद है कि आरसीबी खिताब जीतेगा और एक ऑल-राउंडर के रूप में, मुझे उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।''

Story first published: Thursday, March 12, 2020, 15:10 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+