IPL 2019 : कोहली को आउट करते ही पूरे मैदान में दौड़ गया यह गेंदबाज, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए 2 अप्रैल का मैच बतौर कप्तान ऐतिहासिक था। यह कोहली के लिए आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर 100वां मैच था। इस तरह से मैदान पर उतरते ही कोहली के नाम एक खास रिकॉर्ड हो गया है। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है लेकिन यह रिकॉर्ड भी पूरी तरह से पाक-साफ नहीं हैं और कोहली की कप्तानी पर कुछ दाग भी लगा जाता है।

कोहली रहे है 'खराब' कप्तान-
जी हां, एक तरफ तो कोहली लंबे समय से बेंगलोर की टीम की बागडौर संभाल रहे हैं तो दूसरी तरफ वे एक बार भी अपनी टीम को खिताबी जीत नहीं दिला पाए हैं। इतना ही नहीं, आईपीएल के बाकी कप्तानों के मुकाबले भी कोहली कहीं नहीं ठहरते। जब आईपीएल के उन कप्तानों की बात आती है जिन्होंने अपनी टीम की कम से कम 50 मैचों में कप्तानी की है तो उनमें कोहली का जीत प्रतिशत सबसे खराब है। कोहली ने अपनी टीम को अब तक केवल 45.45 प्रतिशत मैच ही अपनी कप्तानी में जिताए हैं।

श्रेयस गोपाल की खुशी का नहीं कोई ठिकाना-
जबकि इस मैच में भी कोहली राजस्थान की टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में कुछ खास नहीं कर सके और श्रेयस गोपाल की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। खास बात यह है कि गोपाल ने कोहली को जिस गेंद पर आउट किया वह एक गुगली गेंद थी जो कोहली को ज्यादा पसंद नहीं है। यह गेंद पिछली गेंदों से कुछ धीमी से छोड़ी गई थी। कोहली गेंद को कवर की तरफ धकेलने के प्रयास में विकेट के बीच बड़ा गैप खोल गए और गेंद पीछे की ओर स्पिन होकर सीधे उनके विकेटों में जा घुसी। कोहली हक्के-बक्के बस देखते ही रह गए और उनकी 23 रनों की सुस्त पारी का अंत हो गया। इस पारी में उन्होंने संघर्ष करते हुए 25 गेंदों का सामना किया था।
IPL 2019 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली के नाम जुड़ा यह रिकॉर्ड
|
कोहली के अलावा डिविलियर्स को भी आउट किया-
बेंगलोर की टीम में कोहली के अलावा जिस बल्लेबाज की तूती बोलती है वह हैं एबी डिविलियर्स। इनको भी गोपाल ने चलता कर एक तरह से बेंगलोर की टीम की रीढ़ ही चटका दी है। इतना ही नहीं, टीम के एक अन्य धाकड़ बल्लेबाज शिरमॉन हेटमायर को भी गोपाल ने चलता कर बाकी बची कसर पूरी कर दी। डिविलियर्स और हेटमायर ने क्रमशः 13 और 1 रन बनाए। कोहली को आउट करने के बाद गोपाल मैदान पर खुशी के मारे दौड़ते हुए दिखाई दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
