मुंबई। भारत-पाकिस्तान बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर होने वाली मीटिंग के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीसीसीाई दफ्तर पर धावा बोल दिया है। शिवसैनिक बीसीसीआई के दफ्तर में पहुंचकर भारत-पाक के बीच संभावित सीरीज का विरोध कर रहे हैं।
IPL: दो साल तक नहीं खेलेंगी CSK और RR, दो नई टीमें उतरेंगी अगले साल
Video- देखिये दक्षिण अफ्रीकी टीम की क्रिकेट फैंस के साथ दीवानगी
मुंबई में बीसीसीआई के अधिकारियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान के बीच मीटिंग के विरोध में शिवसैनिक बीसीसीआई के दफ्तर में घुस गये और जमकर हंगामा काटा।
Shiv Sena workers storm BCCI office in Mumbai, chant slogans against PCB Chief Shahryar Khan. pic.twitter.com/RAfgkPbUaP
— ANI (@ANI_news) October 19, 2015 आपको बता दें कि शहरयार खान और पीसीबी के एग्जेक्युटिव कमेटी के अध्यक्ष नजम सेठी रविवार को बीसीसीआई के अधिकारियों से मिलने पहुंचे हैं। पाक क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी बीसीसीआई अधिकारियो को क्रिकेट सीरीज कराने के लिए मनाने के लिए भारत आये हैं।
Will not allow any cricket ties with Pakistan say Shiv Sena activists, Vande Mataram & Pakistan hai hai slogans pic.twitter.com/lhQcIHz7fN
— ANI (@ANI_news) October 19, 2015 पाकिस्तानी बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि नये बीसीसीआई अध्य़क्ष शशांक मनोहर की निमंत्रण पर हम भारत आये हैं। पाक बोर्ड के अधिकारी बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर, अनुराग ठाकुर सहित कई अधिकारियों से मिलेंगे।