PKL 2019, Preview: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टाइंटस को हर हाल में चाहिए जीत
नई दिल्ली: 3 अक्टूबर: तेलुगू टाइटन्स की टीम गुरुवार (3 अक्टूबर) को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रो कबड्डी लीग 2019 में पुनेरी पल्टन के खिलाफ खेलने उतरेगी।
तेलुगु टाइटन्स सीजन -7 के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत बनाए रखने के लिए यह मैच किसी भी हाल में जीतना होगा जबकि पुनेरी पल्टन सम्मान के लिए खेलेगी।
तेलुगु टाइटन्स को वास्तव में अपने सभी शेष मैचों को जीतने की जरूरत है और उम्मीद है कि दूसरी टीमों के परिणाम भीउनके पक्ष में जाकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करें। अपने अंतिम गेम में, टाइटन्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया था और वह विजयी अभियान जारी रखने की उम्मीद करेंगे।
दूसरी ओर, पुनेरी पल्टन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं और लगातार दो हार के बाद गुरुवार की प्रतियोगिता में उतरेगी, लेकिन इस सीजन में पहले ही एक बार उन्होंने तेलुगु टाइटन्स के खिलाफ जीत हासिल की है जो उनको आत्मविश्वास दे सकता है।
तेलुगु टाइटन्स को उनको शेष खेलों से अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे। 'बाहुबली' सिद्धार्थ देसाई लीग चरण के अधिकांश बाद के भाग में जबरदस्त लय में दिखे हैं और पिछली बार 22-अंकों हासिल करने के बाद उतरेंगे। रजनीश ने इस दौरान बढ़िया खेल दिखाया है। डिफेंस में, विशाल भारद्वाज रॉक सॉलिड दिखे हैं, लेकिन उनको सी अरुण, फरहाद मिलगार्डन और उनके कप्तान अबोजार मोहजर्मिघानी से सहयोग की दरकार होगी।
पुनेरी पलटन-
पुनेरी पलटन ने सुधार किया है, विशेष रूप से उनके रेडर्स अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। कोच अनूप कुमार के लड़के प्लेऑफ की दौड़ में नहीं होने के बावजूद एक सकारात्मक तरीके से अपने सीजन का अंत करना चाहेंगे। जहां मंजीत लीग चरण में टीम रेडर बन गए हैं तो वहीं पंकज मोहिते ने हाल के खेलों में उस अभियान को अपनाया जो पूरे अभियान के दौरान प्रभावशाली रहा। हालांकि, रेडिंग के दौरान नितिन तोमर और सुशांत से ज्यादा उम्मीद की जाती है। बालासाहेब जाधव और सागर कृष्णा ने भी डिफेंस में प्रतिभा की झलक दिखाई है और अपने शेष मैचों में निरंतरता के लिए प्रयास करेंगे।
तेलुगु टाइटन्स बनाम पुनेरी पल्टन गुरुवार (3 अक्टूबर) को पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। खेल शाम 7.30 बजे शुरू होगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है जबकि हॉटस्टार इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
