'ऐसे नाराज होकर बैठे हैं जैसे सास-बहू हों', भारत-पाक मैच को लेकर फिर बोले अख्तर
नई दिल्ली। लाॅकडाउन के बीच क्रिकेट जगत में भारत-पाकिस्तान मैच करवाने का मुद्दा पाक खिलाड़ियों ने उठाया हुआ है। शोएब अख्तर ने इसकी शुरूआत की। उनका मानना है कि अगर भारत-पाकिस्तान का मैच अभी करवाया जाए तो उससे कमाया जाने वाला पैसा दोनों देशों की आर्थिक मदद के लिए काम आ जाएगा। लेकिन अख्तर के इस प्रस्ताव को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने साफ ठुकरा दिया। हेलो ऐप पर लाइव आने के बाद शोएब अख्तर ने एक बार फिर इस मुद्दे पर बात की और साथ ही क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए।

अब कही ये बात
अख्तर ने कहा कि अब जरूरत है कि भारत-पाकिस्तान के बीच खराब हुए रिश्तों को सुधारा जाए। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ''दोनों देशों को बातचीत के साथ अपने मसले सुलझाने चाहिए. दोनों देश एक दूसरे से ऐसे नाराज होकर बैठे हैं जैसे सास-बहू हों। एक गुस्सा होकर इस तरफ बैठा है दूसरा दूसरी तरफ, बात करने को ही तैयार नहीं है।''

रोहित के हैं बड़े फैन
इसके अलावा अख्तर ने भारतीय क्रिकेटरों का भी जिक्र किया। उन्होंने राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। हालांकि अख्तर रोहित की तारीफ करने से वो नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे रोहित के बड़े हैं। वह तीन दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज से बात करके उन्हें बता चुके हैं कि दुनिया में उनसे बेहतरीन टायमिंग किसी की नहीं है। वहीं सचिन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बेहद शांत स्वाभाव वाले इंसान हैं। शोएब के मुताबिक सचिन कभी भी स्लेज नहीं करते थे वह हमेशा अपने बल्ले से जवाब दिया करते थे।
दिनेश कार्तिक ने उड़ाया पांड्या की फोटो का मजाक, कहा- ऐसा लग रहा है जैसे कोई तंबाकू थूक गया

कोहली को बताया शानदार
44 वर्षीय अख्तर ने कहा कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली शानदार हैं और वह भारत के आक्रामक क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि वह अगर विराट को बोलिंग करते तो काफी आक्रामक रहते और उनके खिलाफ राउंड द विकेट बाउंसर फेंकते। अख्तर ने साथ ही कहा कि मैच फिक्सिंग करने वाले तेज गेंदबाजों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। बॉल पर लार लगाने को लेकर उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही गेंद पर लार के उपयोग की शिकायत की है। यह वर्तमान परिदृश्य से संबंधित है जिससे क्रिकेटरों को लग रहा है कि ऐसा करने से वह संक्रमित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
