ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम खींच रही है भीड़, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हुई बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली। क्रिकेट में दुनियाभर में भारत की तूती यूं ही नहीं बोलती है। भारतीय टीम शानदार होने के साथ ही खेल के बाजार पर भी हावी है। जी हां भारतीय टीम में जो दर्शकों को मैदान में खींच लाने की क्षमता है, उस पर किसी को कोई संदेह नहीं है। दुनिया की हर टीम भारत के साथ ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहती है। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में है और टीम ने कंगारूओं की जमीन पर अपना जलवा दिखाना शूरू भी कर दिया है।
|
एक लाख पैंतीस हजार लोगों के आने की उम्मीद
इस सीरीज की शुरूआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। पहला मैच ब्रिस्बेन में है तो दूसरा मेलबर्न में। जबकि तीसरा मैच सिडनी में होगा। इन सभी मैचों में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की पूरी संभावना है। एमएसजी क्रिकेट ग्राउंड पर 70 हजार लोगों के आने की संभावना है। वहीं, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 40 हजार से ज्यादा लोगों के आने का पूरा हिसाब बन गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बात पर उत्साहित है। सीए का मानना तीन मैचों की ये सीरीज कुल एक लाख 35 हजार के करीब दर्शकों को मैदान में ले आएगी।

टेस्ट मैच से पहले टी20 कराने का फैसला
आपको बता दें कि सीए के इस फैसले पर काफी लोगों ने सवाल उठाए थे कि भारत दौरे की शुरूआत टेस्ट मैचों से क्यों नहीं की जा रही है। लेकिन, टी20 मैचों में दर्शकों की बढ़ती हुई लोकप्रियता देखकर लग रहा है कि ये फैसला सही था। इस बारे में बात करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने बताया, "भारत-ऑस्ट्रेलिया की सीरीज को लेकर दर्शकों का उत्साह जबरदस्त है। पूरी सीरीज में काफी तादाद में लोगों के आने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को जबरदस्त सपोर्ट
भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में बढ़ रही लोकप्रियता भी इस दौरान काफी काम कर रही है। इस बारें में बात करते हुए अधिकारी ने बताया, "यह भीड़ यह भी दर्शाती है कि भारत को यहां कितना सपोर्ट मिल रहा है। इससे यहां एक जबरदस्त माहौल बन गया है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
