Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब रोहित शर्मा के लिए कोहली ने खुला रखा ड्रेसिंग रूम का दरवाजा, देखें VIDEO

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में दो खेमों को लेकर काफी बातें होने लगी थी। खबरें उड़ी थी कि टीम इंडिया दो गुटों में बंट गई है। एक खेमा कप्तान कोहली के साथ है तो दूसरा खेमा वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ है। टीम इंडिया में दरार की खबरों ने टीम के मौहाल भी असर डाला था और कैरेबियाई दौरे से ठीक पहले विराट कोहली को सबसे सामने बताना पड़ा था कि रोहित शर्मा और उनके बीच सब-कुछ ठीक है और मतभेद जैसी कोई खबर नहीं है। इसी बीच वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज में रोहित को प्लेयिंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी जिसके बाद एक बार फिर कोहली-रोहित के बीच तनातनी की खबरों ने सुर्खियां बटोरी।

अब केएल राहुल की फ्लॉप शो ने रोहित को ओपनर के तौर पर टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया है और रोहित ने इस मौके पर पहली ही पारी में 176 रन बनाकर अपने शानदार खेल से सबको मुग्ध कर दिया है। रोहित की इस पारी के मुरीदों में खुद कप्तान कोहली भी शामिल हैं। 244 गेंदों पर 176 रन बनाने वाले रोहित जब आउट हुए तब विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम के बाहर उनका शानदार स्वागत किया।

इस दौरान कोहली ना केवल लगातार तालियां बजाते रहे बल्कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर आकर उसको रोहित के लिए तब तक खुला रखा जब तक की रोहित अंदर प्रवेश नहीं कर गए। रोहित के अंदर जाने के बाद कप्तान ने खुद दरवाजा बंद भी किया। यह रोहित की 9 माह बाद टेस्ट टीम में शानदार वापसी साबित हुई है।

दूसरे दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के शानदार पारियों की बदौलत भारत ने मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 7 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित कर दी थी। मंयक अग्रवाल और रोहित ने भारत में ओपनर के तौर पर पहला ही टेस्ट मैच खेलते हुए शतक जमा दिया। रोहित ने जहां 244 गेंदों में 176 रन बनाए तो वहीं मयंक ने 317 गेंदों पर 215 रनों की पारी खेली। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी की शुरूआत काफी खराब रही है। दूसरा दिन का खेल समाप्त होने तक प्रोटियाज टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए थे।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 10:06 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+