For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी की धीमी पारी पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी उस समय आलोचनाओं का शिकार हो गए जब उन्होंने आईसीसी विश्व कप के 28वें मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी पारी खेली। हालांकि इस मैच में जैसे-तैसे भारत ने बाजी मार ली, पर सवाल खड़े हो गए कि अनुभवी धोनी आईपीएल में तेज खेलने के बाद उस समय क्यों रन नहीं बरसा पाए जब टीम को उनकी विश्व कप में जरूरत पड़ी। धोनी ने 52 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 3 चाैके शामिल रहे। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी धोनी की धीमी पारी पर सवाल उठाए।

अख्तर ने धोनी की धीमी पारी का गुस्सा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए निकाला। अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम सही खेली पर बहुत ज्यादा नहीं, क्योंकि उन्होंने अफगानिस्तान को खेल में वापस आने का मौका दिया। अख्तर ने कहा, '' कोहली को छोड़कर भारतीय बल्लेबाजी वास्तव में खराब थी। भारत की बल्लेबाजी क्रम मशहूर है पर मैच में फेल दिखे। धोनी ने वास्तव में धीमी गति से खेला। हम मानते हैं कि पिच में थोड़ा उछाल था, लेकिन फिर भी उन्होंने जितनी डॉट्स खेलीं, उससे भारत को काफी नुकसान हुआ। अफगानिस्तान मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी की कमियां सामने आ गई हैं। अच्छी बात ये रही कि समय रहते भारत को अपनी कमियों के बारे में पता चल गया है।''

इसके अलावा अख्तर ने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भारत हार जाता तो सोशल मीडिया पर कई झूठी खबरें चलतीं। अख्तर ने कहा, 'मैं सोच रहा था कि अगर भारत उस मैच को हार जाता, तो कई तरह की अटकलें और झूठी खबरें आनी शुरू हो जातीं, जो न तो आप (दर्शक) चाहते थे और न ही मैं। हार के बाद उनके प्रदर्शन पर कई सवालिया निशान खड़े हो जाते क्योंकि लोग ऐसे मौकों का इंतजार कर रहे होते हैं। मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहता, लेकिन आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है।'

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 18:25 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+