For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या रोहित को दी जानी चाहिए ODI की कप्तानी, शोएब अख्तर ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद विराट कोहली अपने करियर के सबसे विवादित दौर से गुजर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि यह कोई भी नहीं जानता है कि इन विवादों की जड़ क्या है। विवाद असल में हैं भी या नहीं, ये भी कोई पक्के तौर पर नहीं कह पा रहा था। लेकिन कयासों, अनाम बयानों और साफ-सफाई का दौर लगातार जारी है। यह चीजें तब शुरू जब भारत सेमीफाइनल मैच विश्व कप में हार गया था। इसके बाद से ही रोहित शर्मा को छोटे प्रारूप में कप्तानी दिए जाने की बात बनने लगी। यहीं से ही रोहित और विराट के बीच दरार होने की खबरों ने जगह बनाई और उसके बाद कयासों का लंबा दौर अब तक बदस्तूर जारी है। अब इस मामले पर शोएब अख्तर ने भी अपनी राय दी है।

कौन होना चाहिए भारत का अगला कप्तान-

कौन होना चाहिए भारत का अगला कप्तान-

अनके क्रिकेट मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले अख्तर ने रोहित और विराट के बीच दरार की खबरों पर अपनी उर्जा ना खपाकर ज्यादा तर्कसंगत और क्रिकेटिया मामले पर अपनी बात रखी है। अख्तर ने रोहित को कप्तानी दी जाए या नहीं पर अपना नजरिया पेश किया है। दरअसल अख्तर ने ट्विटर पर सवालों के जवाब देने के लिए एक ट्विट पोस्ट किया था जहां वे कुछ सवालों पर क्रिकेट फैंस की उलझन को क्लियर करना चाहते थे। ऐसे में एक यूजर ने उनसे सवाल किया- क्या रोहित शर्मा टीम इंडिया में कप्तान के तौर पर विराट कोहली की जगह लेंगे? शोएब ने इसी सवाल का जवाब दिया है।

केवल दो शब्दों में अख्तर ने सुनाया फैसलाा

केवल दो शब्दों में अख्तर ने सुनाया फैसलाा

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अख्तर ने केवल दो शब्दों में अपना पक्ष साफ कर दिया। उन्होंने कहा- नॉट रिक्वायर्ड ( इसकी जरूरत नहीं है।' अख्तर ने ये जवाब देकर अपना फैसला कोहली के पक्ष में सुना दिया और साफ कहा कि कोहली से कप्तानी छीनकर रोहित को देने की कोई जरूरत नहीं है।

वेस्टइंडीज दौर पर क्यों नहीं लिया रेस्ट, विराट कोहली ने दिया ये जबाव

रोहित की तारीफ में कहे ये शब्द-

रोहित की तारीफ में कहे ये शब्द-

हालांकि अख्तर रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं। जब अख्तर से पूछा गया था कि रोहित शर्मा की बेस्ट बात क्या है तो रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा- 'रोहित जिम्मेदारियां लेने में शानदार हैं।' यही बात अख्तर ने रोहित की बल्लेबाजी के लिए भी कही। उन्होंने रोहित के विश्व कप में लगाए 5 शतकों का उल्लेख करते हुए इस बात का जिक्र किया।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+