For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर हुए गुस्सा, बोले- एंथम सुनकर मेरे बच्चे मुझसे बात नहीं कर रहे

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चित रहते हैं। उन्हें कई बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) की खिंचाई करते हुए देखा गया है। अब एक बार फिर उन्होंने बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठे सीजन के लिए जो एंथम साॅन्ग तैयार किया है, उसे सुनकर अख्तर काफी गुस्सा नजर आए हैं। उन्होंने बोर्ड से सवाल किया है कि आखिर इतना घटिया गाना तैयार करवाया किसने?

अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए पीएसएल एंथम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे मुझसे बातें नहीं कर रहे हैं। अख्तर ने कहा, ''इतना बुरा गाना, आखिर ये पीसीबी का कौन का बंदा है जिसने ऐसे गाने बनाने को लेकर अपनी हामी भरी है। गाने को सुनने के बाद मेरे बच्चे 2 दिन से मुझसे बात नहीं कर रहे हैं।''

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने पीसीबी से कहा कि वह उनसे सख्त नाराज हैं। अख्तर ने कहा, ''आपसे मैं सख्त नाराज हूं। मैं आप पर केस करने वाला हूं। गाने वालों को ग्रूव का मतलब नहीं पता है। ग्रूब का मतलब नाली होता है। इतना बुरा गाना मैंने पीएसएल के इतिहास में आज तक नहीं सुना है। शब्द के मतलब को तो जान लेते।''

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है जबकि फाइनल मुकाबला 22 मार्च को होगा। कोरोना वायरस महामारी में पहली बार पाकिस्तान में इस महीने क्रिकेट स्टेडियमों में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी गई है । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कहा कि उसे सरकार से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुकाबलों के लिये 20 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति मिल गई है ।

Story first published: Wednesday, February 10, 2021, 20:23 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+