Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने बताया कब जारी होगा IPL 2019 के मैचों का शेड्यूल

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है लेकिन अभी तक मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया। पहले खबर समने आई थी कि इस सप्ताह में शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। वहीं बीसीसीआई एक अधिकारी ने बताया कि आखिर कब इस सीजन के मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद होगा जारी
अधिकारी ने बताया कि हर कोई इसका इंतजार कर रहा है परंतु हमने फैसला किया है कि शेड्यूल लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, 'चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव तारीखों की घोषणा की वजह से आईपीएल शेड्यूल जारी करने में कुछ समय लगेगा। क्योकि इस साल चुनाव है, इसलिए यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तारीखों के अनुसार काम करें और खेलों की योजना इस तरह बनाएं कि कोई समस्या पैदा ना हो। हम सभी जानते हैं कि चुनाव करवाने के पीछे किस तरह की व्यवस्था होती है और यही प्राथमिकता है।'

बाहर भी हो सकते हैं कुछ मैच
वहीं खबर सामने यह भी आई है कि चुनावों के साथ टकराव आने के कारण इस बार कुछ मैच देश से बाहर भी हो सकते हैं। आईपीएल प्रशासनिक पैनल ने कुछ दिन पहले पुष्टि की थी कि टूर्नामेंट का 12वां सीजन भारत में खेला जाएगा, लेकिन हालात में बदलाव के कारण BCCI 14 मैचों अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश में करवाने की तैयारी में है। पैनल के एक अधिकारी का कहना है , "हम समय के खिलाफ चल रहे हैं और चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं, हमने पाया है कि देश में कुछ मैचों की मेजबानी संभव नहीं होगी। "

बता दें कि 8 जनवरी को इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की तारीख का ऐलान किया गया था। टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 मार्च को टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा लेकिन अभी तक इसके ऊपर सस्पेंस बना हुआ है। खैर, अब चुनावों की तारीखों का इंतजार है, इसके बाद ही आईपीएल मैचों की तारीख सामने आ पाएगी।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 12:11 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+