Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : जब बोल्ड होने के बाद भी आंद्रे रसेल नहीं हुए आउट, देखें VIDEO

नई दिल्ली। बल्लेबाज को आउट करने के लिए गेंदबाज पूरा जोर दिखा देता है। विकेट मिलते ही इनके चेहरे पर खुशी जो दिखती है, उसे शायद बयां करने की जरूरत नहीं। लेकिन जरा सोचिए, अगर गेंदबाज किसी बल्लेबाज को बोल्ड कर देता हो और अंपायर नाॅट आउट दे तो उसपर क्या बीतेगी। आीपीएल सीजन-12 के छठे मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब कोलकाता नाईट राइडर्स के आंध्रे रसेल किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज से बोल्ड होने के बावजूद भी आउट नहीं हुए।

क्यों नहीं हुए आउट
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि कोलकाता अपना 17वां ओवर खेल रही थी। पंजाब के लिए मोहम्मद शमी बोलिंग कर रहे थे। ओवर की पांचवी गेंद पर शमी ने आंध्रे रसेल को बोल्ड कर दिया। उस समय रसेल 3 रनों पर खेल रहे थे। पूरी टीम जश्न मनाने लगी लेकिन अंपायर ने नो बाॅल दे दी। अंपायर का फैसला देख सभी टीम हैरान रह गई। वहीं अश्विन बाैखलाते नजर आए, लेकिन यह नो बोल अश्विन के कारण ही दी गई। अंपायर ने कहा कि 6 खिलाड़ी 30 गज के बाहर हैं जबकि नियम अनुसार 5 होने चाहिए थे। अश्विन की इस गलती के कारण अंपायर ने पवेलियन लाैट रहे रसेल को फिर वापस बुला लिया।

फिर यूं ली रसेल ने क्लास
रसेल ने मिले इस जीवनदान का बेदत शानदार तरीके से फायदा उठाया। जब रसेल बोल्ड हुए थे तो टीम का स्कोर 161 था, लेकिन रसेल ने 17 गेंदों में तीन चाैके व 5 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेल डाली। वह आखिरी ओवर की चाैथी गेंद पर एंड्रयू टाॅय की गेंद पर आउट हुए थे। पर रसेल ने इससे पहले अपना काम कर दिया था। उन्होंने शमी की क्लास लेते हुए उन्हें लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। यह नजारा जब देखने को मिला जब शमी मैच का 19वां ओवर फेंक रहे थे।

Story first published: Thursday, March 28, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+