शोएब अख्तर ने विराट कोहली को बताया चीता, कही बड़ी बात
डरबन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिस डरबन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड हारते रहने का था, उसी डरबन में विराट कोहली और उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया। जिस डरबन में टीम इंडिया ने कभी ढाई सौ रन नहीं बनाए थे उसी डरबन में टीम ने 270 रनों का लक्ष्य चेस कर डाला।
कोहली की इस शानदार पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। कोहली ने इस पारी से ना सिर्फ भारतीय फैंस की तारीफ बटोरीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी दिल जीत लिया। शोएब भारतीय कप्तान की बल्लेबाजी से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कोहली की तुलना 'चीता' से कर दी।
अख्तर ने ट्वीट कर कहा- "विराट कोहली द्वारा एक और सुपर रन चेज... जब चेज करने की बात हो, तो या उसे चीता कर सकता है या फिर विराट कोहली... वेल डन!! उम्मीद है कि युवा कोहली के इस गुण से कुछ सीखेंगे।"
Another super run-chase by @imVkohli. When it comes to chases it’s either him or a Cheetah. Well done!! Hope youngsters pick this trait of @imVkohli
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 2, 2018
गौरतलब है कि विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 27 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
