INDvsSA: शमी के रिकॉर्ड 'पंच' ने बनाया गिल्लियां उड़ाने का शानदार रिकॉर्ड
विशाखापट्टनम: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिस तरह से पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में वापसी की जज्बा दिखाया था वह चौथी पारी में पूरी तरह से धराशाई हो गया। 395 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 191 पर सिमट गई। स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

स्पिनर्स की पिच पर शमी का जलवा-
शमी के अलावा इस पारी में जडेजा ने भी 87 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि अश्विन को एक विकेट मिला। भारत ने पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की थी जबकि जिसके जवाब में अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। इस पारी में शमी को कोई विकेट नहीं मिल सका था जिसकी भरपाई उन्होंने दूसरी पारी में की। शमी ने दूसरी पारी में जो पांच विकेट लिए उसमें से चार विकेट बोल्ड आउट थे। शमी किसी टेस्ट की एक पारी में चार बोल्ड शिकार करने वाले केवल दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। इससे पहले जसप्रीत बुमराह दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले भारतीय-
बुमराह जहां अपनी घातक यॉर्कर के साथ तेजी से अंदर पड़ती गेंद के लिए मशहूर हैं तो वहीं शमी अपनी रफ्तार के साथ मूवमेंट के लिए जाने जाते हैं। वे पुरानी गेंद से अच्छी रिवर्स स्विंग भी हासिल करते हैं जो उनका एक खास हथियार भी रहा है। बुमराह ने जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में ही यह कारनामा किया था तो वहीं शमी ने विशाखापत्तन में तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, डि कॉक, डेन पिडट की गिल्लियां उड़ा दी। शमी का अंतिम विकेट रबादा का था जिनको उन्होंने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया।
IND vs SA, 1st Test: शमी के पंजे में फंसा साउथ अफ्रीका, भारत ने 203 रनों से जीता मैच

2018 के बाद किया एक और कारनामा-
इतना ही नहीं, शमी ऐसे केवल इकलौते गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 2018 के बाद से अब तक किसी टीम के खिलाफ दूसरी पारी में तीन बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने इस टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में ऐसा किया था। जबकि दूसरी बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऐसा किया था। हालिया समय में घरेलू विवादों से जूझने वाले शमी इस समय जसप्रीत बुमराह के बाद टीम इंडिया के फ्रंट लाइन सीमर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दूसरे पेसर के रूप में ईशांत शर्मा खेल रहे हैं। शर्मा ने इस टेस्ट में एक ही विकेट लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
