इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कुछ ऐसा कहा है जिसके चलते वो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल शोएब मियां ने अपने विचार पुणे पिच फिक्सिंग मैटर पर व्यक्त किए थे, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। अख्तर ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस नए पिचफिक्सिंग स्कैंडल के बारे में जानकर हैरान और अवाक हूं, अगर ये पिच फिक्सिंग स्कैंडल एक अफवाह है या मजाक है तब भी इसके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए क्योंकि खेल को पहले ही बहुत नुकसान पहुंच चुका है। बस फिर क्या था लोग भड़क गए और नसीहत देनेके लिए उन पर ही चढ़ बैठे। लोगों ने ट्विवटर पर लिखा कि पहले आप पाकिस्तान क्रिकेट पर ध्यान दो, फिर हमें बताना। आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को पुणे में खेले गए दूसरे वनडे से पहले एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में पिच फिक्सिंग का मामला सामने आया था।
क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर
कैमरे में पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर बुकीज बनकर आए अंडरकवर रिपोर्टरों से पिच की जानकारी का खुलासा कर रहे थे और यही नहीं कैमरे में उनके पैसे के लेन-देन की भी बातें सामने आई थीं। जिसके बाद पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई थी। बीसीसीआई ने इस पर तत्काल प्रभाव से बयान दिया था कि मामले की जांच होगी को वहीं महाराष्ट्र क्रिकेट एसो. की ओऱ से सलगांवकर को सस्पेंड कर दिया गया था। आईसीसी ने इस पिच की जांच के बाद मैच कराए जाने की अनुमति दे दी थी, जिसे भारत ने जीता था। इस मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचो की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी।
Am shocked and speechless to hear about this new #pitchfixing scandal. #INDvsNZ
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 25, 2017
Even if this is #pitchfixing is rumor or a joke it should be dealt with an iron fist coz the game has already been damaged alot!!
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) October 25, 2017
Its mean k burai ki jarh hi ap log ho 😅😅😅
— Amir Ali (@MianAmir99) October 25, 2017
Plz mind it nd i m not kidding😅😅😅
Buss Kar😃 Pakistan players fixing mein PHD kar chuka hai aur tu hume pitch fixing ka gyaan de raha hai 😄😄 Remember 2010 lords test match 😃
— Mayanti Langer (@Langer_Mayanti) October 25, 2017