For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'घबराना नहीं है'- अख्तर ने भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम को कही ये 'महत्वपूर्ण' बात

नई दिल्लीः रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज क्लैश से पहले, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कप्तान बाबर आजम को जरूरी बात कही है।

शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, "महत्वपूर्ण बात बाबर आजम, सब से पहले, आप ने घबराना नहीं है :)"।

आजम को ये सलाह शोएब ने महत्वपूर्ण इसलिए ही बताई है क्योंकि प्रेशर बहुत ज्यादा होता है और आजम बहुत ज्यादा अनुभवी नहीं है। भारत पाकिस्तान मैच अच्छे अच्छे शूरमाओं के पसीने निकालने का दम रखता है। यहां पर भारत की टीम बहुत आगे निकल जाती है क्योंकि विराट कोहली की लीडरशिप में टीम ने भारत-पाक मैच के ईर्द-गिर्द बनी चीजों पर ध्यान नहीं दिया है। टीम के खिलाड़ी बहुत ज्यादा पेशेवर है और वे भावनाओं को खेल पर हावी नहीं होने देते। पाकिस्तान के प्लेयर्स भी अच्छे हैं लेकिन भारत की तुलना में इंटरनेशनल लेवल पर उतने मंजे हुए दिग्गज नहीं हैं। देखना होगा शोएब की ये सलाह पर आजम कितना अमल करते हैं।

मैच के आसपास का तिलिस्म ऐसा है कि खेल जगत की निगाहें 24 अक्टूबर को दुबई में ब्लॉकबस्टर क्लैश पर होंगी जब विराट कोहली की टीम बाबर आजम की टीम से भिड़ेगी। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012 में द्विपक्षीय क्रिकेट खेला था, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंटों में उनकी भिड़ंत ने बहुत रुचि पैदा की है।

बाबर आजम की भारत के खिलाफ एक प्रमुख और एक प्रीमियम बल्लेबाज के रूप में हाई-वोल्टेज मैच में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आजम अपना पहला टी20 विश्व कप खेल रहे होंगे और उनके कंधों पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की किस्मत बदलने और टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद करने की काफी जिम्मेदारी होगी।

जब क्रिकेट विश्व कप की बात आती है तो भारत का अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड है। भारत कभी भी एक दिवसीय या टी 20 प्रारूपों में पाकिस्तान से विश्व कप का खेल नहीं हारा था। इसलिए भी आजम के ऊपर और ज्यादा दबाव होना चाहिए।

पाकिस्तान ने शनिवार को दुबई में होने वाले भारत के मुकाबले के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने 24 अक्टूबर (रविवार) को होने वाले ब्लॉकबस्टर सहित अधिकांश टी20 विश्व कप के लिए वरिष्ठ और अनुभवी क्रिकेटरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला किया था। एक बार फिर से शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज पर निगाहें होंगी।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 16:10 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+