For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर बोले- ये मूर्ख खिलाड़ी है, इसके अंदर तो दिमाग ही नहीं है

नई दिल्ली। माैजूदा समय पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसए) में 6 टीमें खिताब पाने के लिए आपस में भिड़ रही हैं। अंक तालिका में मुल्तान सुल्तान टाॅप पर है जो 5 मैचों में आठ अंक बटोर चुकी है। वहीं लाहाैर कलंदर्स लगातार तीन हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। इस टीम के खराब प्रदर्श पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का गुस्सा जमकर निकला है। लिहाजा उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम भी बता दिया जिसके पास दिमाग नहीं है। अख्तर का गुस्सा ओपनर फखर जमां पर निकला। उन्होंने जमां को एक मूर्ख खिलाड़ी बताया।

बताया बिना दिमाग वाला खिलाड़ी

बताया बिना दिमाग वाला खिलाड़ी

पीएसएल का पांचवां सीजन जारी है, जबकि पिछले चार सीजन में भी लाहौर कलंदर्स आखिरी स्थान पर ही रही थी। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ''वो खिलाड़ी जिसके अंदर दिमाग नहीं है उसका नाम फखर जमां है। वह मूर्ख खिलाड़ी है। जब आपके पास क्रिस लिन जैसा खिलाड़ी है जो तेज खेलता है तो ऐसे में फखर को समझना चाहिए कि वो कम से कम देखकर तो खेले। क्रिस लिन कोई विव रिचर्ड्स नहीं हैं, वो हर तरह की पिच पर नहीं खेल सकते। वो वहां पर अच्छा खेल सकते हैं जहां अच्छा बाउंस मिलेगा जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में होता है। लिन आक्रामक बल्लेबाज हैं लेकिन टीम में बस एक ही बल्लेबाज आक्रामक रहे तो सही रहता है।''

बताया कैसे की जा सकती है बल्लेबाजी

बताया कैसे की जा सकती है बल्लेबाजी

अख्तर यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि कलंदर्स बैटिंग लाइन-अप एक जैसे बल्लेबाजों से भरा हुआ है। सभी बल्लेबाजों के पास बिना सोचे बड़ी हिट लगाने का हुनर है। आप आक्रामक होकर खेल सकते हैं और पॉवरप्ले में चांस ले सकते हैं, लेकिन अगले 14 ओवर में आपको पता होना चाहिए कि पारी को आगे कैसे बढ़ाना है। तेजी से एक-दो रन लेकर फिर आखिरी में आक्रामक बल्लेबाजी की जा सकती है।

कोच पर भी निकाला गुस्सा

कोच पर भी निकाला गुस्सा

इसके अलावा अख्तर का गुस्सा कोच आकिब जावेद पर भी निकला है। उन्होंने आकिब जावेद को नाकाम लीडर कहा और उन्हें लाहौर कलंदर्स के मालिक फवाद राना से बाहर निकालने की अपील की। अख्तर ने कहा, ''आकिब जावेद सिर्फ ट्रायल लेने और टैलेंट को ढूंढने के लिए सही हैं। वो क्रिकेट नहीं समझते। उन्हें लगता है कि टी20 क्रिकेट में सिर्फ बिना दिमाग के हिटिंग होती है। पिछले पांच सालों में आकिब जावेद नहीं सीखे कि आप सिर्फ हिटर्स के भरोसे नहीं जीत सकते। इन्हें लगता है कि पावर प्ले 20वें ओवर तक चल रहा है। लाहौर का पहला विकेट 60 रन पर गिरता है और उसके बाद पूरी टीम 100 रन पर सिमट जाती है।''

Story first published: Tuesday, March 3, 2020, 17:42 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+