Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

LIVE मैच के दाैरान पाकिस्तान करवा बैठा सबके सामने बेइज्जती, खूब उड़ रहा है मजाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समय पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं चल रहा। पहले तो इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भारत से मिली हार के बाद उन्हें हंसी का पात्र बनना पड़ा तो फिर जब श्रीलंका की मेजबानी करने का समय आया तब भी पाकिस्तान अपना मजाक बना बैठा। पाकिस्तान ने राची के नैशनल स्टेडियम में खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 67 रनों से हराया। लेकिन इस जीत के साथ उन्हें उस समय बेइज्जत भी होना पड़ा, जब मैच के दाैरान बत्ती गुल हो जाने से स्टेडियम में अंधेरा छा गया।

30 मिनट तक रूका मैच

पाकिस्तान ने बाबर आजम के 115 रनों की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 305 रन बनाए। यहां तक तो फ्लड लाइटें ठीक थीं, लेकिन श्रीलंकाई पारी के दौरान दो बार लाइट गई, जिससे स्‍टेडियम के एक हिस्‍से की फ्लड लाइट बंद हो गई। लाइट जाने के चलते लगभग 30 मिनट तक मैच को रोकना पड़ा। इस दौरान जहां दर्शक निराश दिखे तो खिलाड़ी मैदान पर बैठकर लाइट ठीक होने का इंतजार करते नजर आए।

लोगों ने उड़ाया मजाक

पहली बार जब फ्लड लाइट बंद हुई तो करीब 15-20 मिनट तक मैच रुका रहा। फिर जब इस खामी को ठीक किया गया तो 5 मिनट बाद फिर से लाइट चली गई। इससे पाकिस्‍तानी खिलाड़ी उखड़ गए। पाक टीम के कप्‍तान सरफराज अहमद स्‍टेडियम के अधिकारियों से इस बारे में तल्‍ख लहजे में बात करते नजर आए। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। एक फैन ने सरफराज अहमद का मजाक बनाते हुए लिखा- मैच होता है लाइट चली जाती है...।

10 साल बाद किसी टीम ने किया है दाैरान

साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया। 10 साल पहले हुए उस आतंकी हमले के बाद पहली बार कोई टीम पाकिस्तान में दो सीरीज (वनडे और टी20) का दौरा कर रही है। अपने वर्तमान दौरे पर श्रीलंका की टीम यहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी।

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 12:55 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+