बेंगलुरू बुल्स ने हरियाणा पर दर्ज की बड़ी जीत, पवन ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 118वें मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स की नींद उड़ाते हुए 59-36 शानदार जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद हरियाणा प्लेआफ में पक्की जगह बना चुका है। यह उसकी 20 मैचों में 7वीं जीत रही। वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं बेंगलुरू पांचवें स्थान पर काबिज है। इस मैच के हीरो रहे पवन सहरावत जिन्होंने 39 रेड प्वाइंट्स लेकर इतिहास रच दिया, उन्होंने एक मैच में परदीप नरवाल के 34 रेड प्वाइंट्स को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं बेंगलुरु की ओर से कुल 39 रेड प्वाइंट्स आए और सभी के सभी पवन सहरावत ने हासिल करते हुए एक और इतिहास अपने नाम कर लिया।
हाफ टाइम तक दो बार हरियाणा को ऑलआउट करते हुए बेंगलुरु 28-18 से आगे हो गए थे। इस हाफ़ में बेंगलुरु की ओर से 18 रेड प्वाइंट्स आए और ये सभी के सभी पवन ने लिया। पवन के इस प्रदर्शन ने बेंगलुरु बुल्स का स्कोर 50 के पार भी पहुंचा दिया था और अब मैच पूरी तरह से हरियाणा बनाम पवन हो चुका था। हालांकि हरियाणा की ओर से प्रशांत कुमार राय ने भी सुपर-10 लगाया था लेकिन ये सिर्फ हार के अंतर को कम करने वाला था और व्हिसल बजते ही बेंगलुरु ने मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बेंगलुरु बुल्स-
रेडर: बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर: मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर: आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।
हरियाणा स्टीलर्स-
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
