Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर ने की भारत-पाक मैच के विजेता की घोषणा, युवराज ने भी जताई सहमति

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को होने वाला महामुकाबला शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में रनों के साथ बारिश की बौछार भी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। क्रिकेट फैंस का मैच देखने का मजा अचानक आए बादल खराब करते जा रहे हैं। अभी तक 3 मैच इसके चलते रद्द करना पड़े हैं, जिसमें भारत का भी एक मैच शामिल है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस दुआ कर रहे हैं कि भारत-पाक के मैच के दिन कोई बारिश ना आए।

आपको बता दें कि यह मैच लंदन के सबसे पुराने शहरों में शुमार मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा और मैच के दिन बारिश की हल्की-फुल्की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश इस दिन बीच-बीच में रुक-रुककर होती रह सकती है। इसके बावजूद इंग्लैंड के अनिश्चित मौसम के बारे में कुछ ही खुलकर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बारिश को पहले ही इस मैच का विजेता घोषित कर दिया है।

दरअसल शोएब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक गुदगुदाने वाला पोस्ट करते हुए मैदान को पानी से लबालब दिखाया है और टॉस के बाद दोनों कप्तानों को पानी में तैरकर पवेलियन लौटते हुए दिखाया है। वापस लौटते हुए कोहली जहां आराम से तैरकर पवेलियन जा रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद के पीछे शार्क लगी हुई है। ये देखकर सरफराज की हालत खराब है और वे किसी तरह से जान बचाकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि इन दोनों कप्तानों के पीछे सौरव गांगुली समेत टॉस अधिकारी नाव पर खड़े होकर विश्लेषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं, युवराज सिंह ने भी शोएब के इस ट्वीट को रिट्विट करके पोस्ट को अपनी सहमति दे दी है।

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 18:15 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+