For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'नतीजा भुगतने के लिए रहो तैयार'- अख्तर ने बताया पाकिस्तान की सबसे महान खोज का नाम

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व सीमर शोएब अख्तर ने बाबर आजम की प्रशंसा की और उन्हें पाकिस्तान की सबसे बड़ी खोज बताया है। आजम पाकिस्तान के T20I कप्तान हैं और वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

25 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार अभियान का आनंद लिया है और नौ मैचों में 52.16 के औसत और 127.75 के स्ट्राइक-रेट से 313 रन बनाए हैं।

बाबर आजम को बताया महान खोज

बाबर आजम को बताया महान खोज

शोएब अख्तर ने कहा, 'जब आप बाबर आजम को इतने आसान बल्लेबाजी विकेट पर गेंदबाजी करेंगे, तो आपको इसके नतीजे भुगतने होंगे। बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे महान खोजों में से एक है, "अख्तर ने एक यूट्यूब वीडियो में क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा।

घर जाने के लिए भारतीय महिला हॉकी कोच निकले एयरपोर्ट, बीच रास्ते से ही लौटे वापस

बाबर आजम अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लिखा, "मुझे लगा कि बाबर बेहद प्रभावशाली है। बहुत सी क्लास लगती है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बन सकते है। "

पीएसएल में आजम का कमाल-

पीएसएल में आजम का कमाल-

आजम ने कबूल किया है कि वह कोहली के प्रशंसक हैं और जिस तरह से भारतीय कप्तान अपनी बल्लेबाजी को अगले स्तर तक ले गए हैं, आजम भी ठीक ऐसा ही करना चाहते हैं।

"देखो वह (कोहली) पहले ही बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। वह अपने देश में एक लीजेंड हैं। ईमानदारी से कहूं तो अभी मेरे साथ कोई तुलना नहीं है लेकिन आखिरकार मैं भी वह जगह हासिल करना चाहता हूं जहां पर वे आज खड़े हैं।

एक दिन कोहली बनने की राह पर-

एक दिन कोहली बनने की राह पर-

उन्होंने कहा, 'मीडिया और लोगों ने मेरे और विराट कोहली के बीच तुलना की है, लेकिन मुझे एहसास है कि मुझे अभी भी शीर्ष खिलाड़ियों में स्थान पाने के लिए लाल गेंद के क्रिकेट में अधिक रन बनाने की जरूरत है। यही कारण है कि हाल के महीनों में मैं टेस्ट मैचों में लगातार स्कोर हासिल करने पर जोर दे रहा हूं।

शोएब अख्तर कोरानावायरस के चलते पीएसएल पर पड़े प्रभाव के कारण काफी नाराज दिखाई दिए हैं। उन्होंने इसके लिए चीनी लोगों को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि पशुओं के संरक्षण के लिए कोई नियम-कानून बनाया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि लोग चमगादड़, कुत्ते वगैरह को बेरोकटोक खाते रहे।

Story first published: Sunday, March 15, 2020, 11:29 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+