For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बाबर आजम पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- गेल और कोहली से कुछ सीखना चाहिए

जोहान्सबर्ग, 14 अप्रैल : जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की हार के पीछे एक मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी लाइन अप का खराब प्रदर्शन था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि उसने तीन ओवर के भीतर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम ने एक छोर संभाले रखा और स्कोरबोर्ड को धीरे-धीरे टिकाना शुरू कर दिया। हालांकि, किसी और बल्लेबाज ने रन बनाने की जिम्मेदारी नहीं ली और आजम भी 50 गेंदों पर सिर्फ 50 रन बना सके। इस प्रकार, पाकिस्तान 140 रन ही बना सका। वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बाबर की धीमी पारी देख भड़क उठे।

गेल और कोहली से सीखने की दी सलाह

गेल और कोहली से सीखने की दी सलाह

PTV स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, अख्तर ने कहा कि टीम को अपनी बल्लेबाजी शैली और T20I में स्ट्राइक रेट पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कप्तान बाबर को यह कहते हुए चेताया है कि उन्हें क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे आधुनिक दौर के दिग्गजों से कुछ सीखना चाहिए।

50 गेंदों में 50 रन काफी अच्छे नहीं हैं

50 गेंदों में 50 रन काफी अच्छे नहीं हैं

इसके अलावा, अनुभवी अख्तर ने बाबर आजम को एडन मार्करम का उदारण दिया, जिन्होंने रन चेज में अपने को शांत रखा। पाकिस्तान की तरह साउथ भी जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो रहा था, लेकिन एडन ने टीम को जीत तक ले जाने के लिए 30 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों को यह सोचने की जरूरत है कि क्या बल्लेबाजी और स्ट्राइक रेट की शैली इस प्रारूप के लिए काफी अच्छी है। यदि आप क्रिस गेल, विराट कोहली, या एडन मार्करम को 50 गेंद देते हैं, तो वे क्या करेंगे और बाबर ने क्या किया? बाबर एक महान खिलाड़ी है लेकिन 50 गेंदों पर 50 रन काफी अच्छे नहीं हैं। यदि विकेट दूसरे छोर पर गिर रहे हैं तो आप अपने धीमे खेल में नहीं जा सकते।

बाबर को आगे आने की है जरूरत

बाबर को आगे आने की है जरूरत

अख्तर ने कहा, "बाबर अपनी पारी की तुलना एडम मार्करम की पारी से कर सकता है। जब मार्करम बल्लेबाजी कर रहे थे तब विकेट भी गिर रहे थे लेकिन उन्होंने अभी भी अपनी आक्रमणकारी क्रिकेट खेलना जारी रखा और 30 में से 54 रन बनाए। बाबर एक स्टार खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें आगे आने और तेज खेलने की आवश्यकता है। "

बता दें कि आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को नंबर 1 वनडे बल्लेबाज के रूप में ताज पहनाया गया है। वह भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ गए हैं जो अक्टूबर 2017 से शीर्ष पर थे। कोहली 1258 दिन आश्चर्यजनक रूप से नंबर वन पर रहे। हालांकि, 32-वर्षीय कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ घर में एकदिवसीय सीरीज नहीं मिली। इस कारण बाबर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दाैरान उनसे आगे निकलने का अवसर पाया।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 16:42 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+