Champions Trophy 2017: England Vs New Zealand: हटके मोमेंट ऑफ द मैच
कार्डिफ। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में छठा मुकाबला ग्रुप ए में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड पर 87 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भी एंट्री मार ली है।
सोफिया गार्डन, कार्डिफ में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम ने 49.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.3 ओवर में सिर्फ 223 रनों पर ही पूरी सिमट गई। आईए आपको हटके मोमेंट्स ऑफ द मैच के बारे में बताते हैं।
खिलाडि़यों ने रखा 1 मिनट का मौन
आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को खेले जा रहे छठे मैच में अचानक पूरा स्टेडियम थम गया था। स्टेडियम में खेल रहे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दर्शक भी अपनी जगह पर खड़े हो गए थे और स्टेडियम में शांति छा गई थी। यह मामला हुआ था सातवें ओवर की चौथी गेंद के बाद।
A moment to remember those sadly taken before their time in London.#ENGvNZ #CT17 pic.twitter.com/PL2PAHM8ag
— ICC (@ICC) June 6, 2017
गेंद टिम साउदी के पास था। इसी दौरान लंदन में ठीक 11 बजे का समय हुआ और यह समय इंग्लैंड में राष्ट्रीय शोक मनाया जाना था। यही शोक स्टेडियम में भी जाहिर किया गया।कार्डिफ में खेले जा रहे इस मैच में पूरे स्टेडियम में मौजूद लोगों ने शनिवार को लंदन में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
जो रूट का 32वां एकदिवसीय अर्धशतक
जो रूट, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी ग्रुप ए मैच में आज यहां 310 रन बनाए। रूट ने 64 रन की पारी खेली। यह उनका 32वां एकदिवसीय अर्धशतक था। उन्होंने यह स्कोर 52 गेंदों में बनाया।
It's looking like another influential innings from @root66 - WATCH him bring up his fifty! #ENGvNZ #CT17 https://t.co/svhmeisyaJ pic.twitter.com/SAsXOgqeR6
— ICC (@ICC) June 6, 2017
बोल्ट ने लिया शानदार कैच
न्यूजीलैंड के प्लेयर्स अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। मोईन अली (12) ने एंडरसन की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में बोल्ट ने उनका शानदार कैच लपका। यह कैच पूरे मैच का बेस्ट कैच था।
61 off 48 balls!
— ICC (@ICC) June 6, 2017
Relive @josbuttler's quick-fire fifty at the end of England's innings ➡️ https://t.co/yo4PEtpIKT#ENGvNZ #CT17 pic.twitter.com/0gaegKcaMQ
अंतिम ओवरों में बटलर की शानदार बल्लेबाजी
जोस बटलर ने आखिरी ओवरों में बटलर ने अपना जलवा दिखाते हुए अर्धशतक ठोक डाला। 48 गेंदों पर धुंआधार पारी खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से बटलर ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली।
केन विलियम्सन ने बनाए 87 रन
इंग्लैंड की ओर से रखे गए 311 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45 ओवर में 223 रन पर ही सिमट गई और उसे 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान केन विलियम्सन ने 87 रन (98 गेंद, 8 चौके) की पारी खेली, लेकिन वह टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके।
🇳🇿 In his last five ODIs against England, @BLACKCAPS skipper Kane Williamson has scored:
— ICC (@ICC) June 6, 2017
93
118
90
50
87
Mr Consistent 👏#ENGvNZ #CT17 pic.twitter.com/ES02c5W4tA
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
