For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सौरव गांगुली BCCI प्रेसीडेंट बन गए, मैं TV शो में बैठा हूं- शोएब अख्तर ने फिर की शिकायत

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि देश का क्रिकेट बोर्ड तभी आगे बढ़ सकता है जब उनके पास सही लोग हों, जो फैसले ले सकें। उन्होंने पाकिस्तान में बड़े पदों पर बैठे लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाया है और कहा कि वे हमेशा अपने नीचे काम करने के लिए एक कमजोर व्यक्ति चाहते हैं ताकि वे अपना काम चला सकें।

शोएब की शिकायत-

शोएब की शिकायत-

"बड़े पद पर बैठे लोग चाहते हैं कि उनके नीचे काम करने वाला बंदा हमेशा औसत क्षमता का हो ताकि वे हमेशा उनके लिए शर्तें तय कर सकें। उन्हें उसी तरह के चेयरमैन की जरूरत होती है, एक कप्तान चाहिए जो बस शालीन हो, क्या हमें कप्तान की जरूरत है या कुछ और की? एक विनम्र कप्तान क्या कर सकता है, उसे मैदान पर चलाने के लिए ले जा रहे हैं या प्रार्थना कराने के लिए? " उन्होंने एक चैट शो के दौरान कहा।

पाकिस्तान के कुलीन वर्ग पर उठाए सवाल-

पाकिस्तान के कुलीन वर्ग पर उठाए सवाल-

अख्तर ने यह भी कहा कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड पूर्व क्रिकेटरों को खेल चलाने के लिए नियुक्त कर रहे हैं लेकिन पीसीबी इस दृष्टिकोण को नहीं अपना रहा है और इसलिए, देश में क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।

सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं, राहुल द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्रीम स्मिथ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख हैं। मार्क बाउचर मुख्य कोच हैं, लेकिन इसके ठीक विपरीत पाकिस्तान में हो रहा है। उन्होंने मेरा इस्तेमाल नहीं किया, मेरा काम टीवी शो में बैठना नहीं था, उन्हें मुझे क्रिकेट चलाने की अनुमति देनी चाहिए थी, "अख्तर ने आगे कहा।

आईपीएल के लिए जताया अफसोस-

आईपीएल के लिए जताया अफसोस-

अख्तर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने देश में विकासशील एजेंसियों और अकादमियों को बंद कर दिया है और इसका खेल पर गलत प्रभाव पड़ा है और युवा खिलाड़ियों के करियर पर भी असर है।

IPL कैंसिल करने के मूड में नहीं BCCI, प्लान A के मुताबिक ऐसे हो सकते हैं मैच

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण, आईपीएल होना मुश्किल होगा और भारत को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत इस नुकसान को नहीं उठाएगा लेकिन यह सब दुर्भाग्यपूर्ण है।"

हाल में ही में एक और गुस्से को लेकर थे चर्चित-

हाल में ही में एक और गुस्से को लेकर थे चर्चित-

इससे पहले उन्होंने कोरोनावायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था-

"मुझे समझ में नहीं आता कि आपको चमगादड़ जैसी चीजें क्यों खानी हैं, उनका खून और मूत्र पीना है और दुनिया भर में वायरस फैलाना है ... मैं चीनी लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। उन्होंने दुनिया को दांव पर लगा दिया है। मैं वास्तव में नहीं समझ सकता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं। मैं वास्तव में गुस्से में हूं।' अख्तर ने ये बात अपने यू-ट्यूब चैनल पर कही।

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 11:50 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+