For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपमानित होने के बाद शोएब अख्तर ने छोड़ा LIVE शो, मंच पर मौजूद थे बड़े-बड़े दिग्गज

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जाने की राह आसान बना ली है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने टीवी चैनल PTV स्पोर्ट्स के एक लाइव शो में अपनी-अपनी बातें रखीं। इस दाैरान कुछ ऐसा हुआ कि पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गुस्सा होकर लाइव शो छोड़कर चले गए।

आखिर क्या हुआ?
हुआ ऐसा कि मंच पर कई बड़े-बड़े दिग्गज माैजूद थे, जो शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ को लेकर कुछ बातें रख रहे थे। इस दाैरान मेजबानी कर रहे डाॅ.नाैमान शाह ने ऐसी बात कही जो अख्तर को पसंद नहीं आई। नाैमान ने अख्तर को कहा कि आप बेरुखी से बात कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहना चाहता कि आप ओवर समार्ट बन रहे हैं, तो आप जा सकते हैं। नाैमान की इस बात का जवाब देते हुए अख्तर ने कहा, ''इस बात को यहीं समाप्त करें। मैं आपके खिलाफ नहीं बोल रहा था जो मुद्दा था उसी पर बात कर रहा था।'' इसके बाद अख्तर शो छोड़कर चले गए। इनके अलावा शो में सर विवियन रिचर्ड्स, डेविड गॉवर, राशिद लतीफ, उमर गुल, आकिब जावेद और पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान सना मीर थीं।

यह भी पढ़ें- 'न इज्जत न कुछ और सिर्फ पैसा', हरभजन ने आमिर को दिया करारा जवाब

दिया इस्तीफा
अख्तर ने PTV स्पोर्ट्स चैनल में क्रिकेट विश्लेषक के अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। इस्तीफा क्यों दिया, इसकी वजह भी अख्तर ने बाद में बताई। अख्तर के अनुसार, सरकार नियंत्रित पीटीवी के मेजबान ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। इस मामले पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा और लोगों ने अख्तर को नियाज से माफी मांगने को कहा। अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देकर कहा,, ''सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रहे हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। नोमान ने सही व्यवहार नहीं किया और उन्होंने मुझे कार्यक्रम छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ''यह बेइज्जत करने वाला था, क्योंकि आपके साथ सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गॉवर जैसे दिग्गज और वरिष्ठ भी सेट पर बैठे थे और लाखों लोग देख रहे थे। मैंने यह कहकर सभी को शर्मिंदगी से बचाने का प्रयास किया कि मैं आपसी समझ से नौमान की टांग खींच रहा हूं और नौमान भी विनम्रता से माफी मांगेंगे और हम कार्यक्रम जारी रखेंगे. उन्होंने माफी मांगने से मना कर दिया। इसके बाद मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था।"

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 14:42 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+