टीम इंडिया की हार के बाद जडेजा और धोनी की पारी पर क्या बोले शोएब अख्तर
नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया। न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से शिकस्त दे दी। इस हार के साथ ही भारत आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में एक कदम पीछे रह गया। मंगलवार को बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मैच पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद यह मैच बुधवार को पूरा हुआ। न्यूजीलैंड ने टीम ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम संघर्ष के बाद भी हासिल नहीं कर पाई और 49.3 ओवरों में ऑलआउट हो गई।
भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन इन दोनों की शतकीय साझेदारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने भी प्रतिक्रिया दी है।
शोएब अख्तर ने ट्वीट कर लिखा की टीम इंडिया ने अच्छी बल्ले बाजी नहीं की। धोनी और जडेजी ने पारी को संभाला, लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं था इसलिए न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा। वहीं शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया कि मैनचेस्टर से हैरान करने वाला नतीजा! मैंने भारत और इंग्लैंड को फाइनल में प्रेडिक्ट किया था लेकिन न्यू़ज़ीलैंड ने बेहतरीन दिन। जडेजा के लिए शानदार मैच, भारत का खराब दिन।
India did not bat well enough to reach the final. A resilient effort by Jadeja & Dhoni. They almost brought India back into the game.
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 10, 2019
So a big upset, New Zealand goes through to final, India knocked out. #INDvsNZ #CWC19 #semifinal
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
