For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उम्मीद है जल्द ही भारत आऊंगा, वहां फिर बहुत पैसा कमाऊंगा- शोएब अख्तर

Shoaib Akhtar again wants to come India and wants to earn lot of Money | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत में अपने समय के बारे में बताया। वे कई बार अपने अनुभवों के बारे में बता चुके हैं। वे फिर से भारत में काम करना मिस करते हैं, क्योंकि ये वो देश है जहां उनको बहुत प्यार मिला। उन्होंने देश में रहने की अपनी यादगार यादों और यहां के लोगों के साथ बिताए क्वालिटी टाइम के बारे में भी बताया। अख्तर ने विशेष रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान जैसों का उल्लेख किया।

अख्तर ने जोर देकर कहा कि शाहरुख और सलमान दोनों ही उनकी परवाह करते थे और हमेशा अपने छोटे भाई के रूप में उनकी देखभाल करते थे। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उन्होंने भारत में बहुत समय बिताया।

शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के यूट्यूब चैनल से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, "मुझे बॉम्बे (मुंबई) में लोगों के साथ बातचीत करना बहुत पसंद था, सलमान और शाहरुख ने वास्तव में एक छोटे भाई की तरह मेरा ख्याल रखा है। और जब भी मैं आसपास था उन्होंने हमेशा मेरी सुरक्षा आदि का ख्याल करना सुनिश्चित किया। दुर्भाग्य से, पांच साल हो गए हैं, मैं भारत नहीं आ पाया। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग मुझसे मेरा आधार और राशन कार्ड बनवाने के लिए कहने लगे थे क्योंकि मैंने वहां कितना काम किया था।"

भारत और पाकिस्तान राजनीतिक परिस्थितियों के कारण, किसी भी द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में शामिल नहीं होते हैं। पिछली बार 2012-13 में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भिड़ंत हुई थी जिसमें पाकिस्तान ने तीन-एकदिवसीय श्रृंखला में भारत को 2-1 से हराया था।

आगे बात करते हुए, अख्तर ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच चीजों में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं और वह उसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह यहां उतरने वाले पहले व्यक्ति हो सकते हैं।

अख्तर ने जोर देकर कहा, "मेरे पास भारत की बहुत अच्छी यादें हैं, मैं बस प्रार्थना करता रहता हूं (वापस आने के लिए), मैंने हाल ही में अपने दोस्तों से भी कहा था कि उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ महीनों में बेहतर संबंध होंगे और मैं पहला आने वाला, बहुत पैसा कमाने वाला पहला बंदा बनूंगा। "

Story first published: Friday, August 20, 2021, 17:17 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+