Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी में दौड़ेगी 'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस'

कराची, 13 अगस्त: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्‍तानी क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर खुशी की झलक आ ही गई। आखिर क्‍यों न हो सितम्‍बर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी 'रावलपिंडी एक्‍सप्रेस' जो दौड़ेगी। पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज शोएब अखतर (रावलपिंडी एक्‍सप्रेस) अब पूरी तरह फिट हैं। उनकी टीम में वापसी हो गई है।

चार महीने पहले अनुशासनहीनता के मामलों में पांच वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए गए विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

पाकिस्तान में आठ देशों के बीच होने जा रही चैंपियंस ट्राफी के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

नहीं लौट सके आसिफ

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ टीम में शामिल नहीं किये गये हैं। चैंपियंस ट्राफी में शेएब अख्तर के साथ सोहेल तनवीर, उमर गुल, राव इफ्तिखार अंजुम और अब्दुल रौफ गेंदबाजी संभालेंगे।

मुल्तान में खेले गए अभ्यास मैचों में नहीं खेल सके सलामी बल्‍लेबाज शाहिद आफरीदी और सलामी बट्ट को टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल विकेट के पीछे पाकिस्‍तान का प्रति‍निधित्‍व करेंगे।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है: शोएब मलिक (कप्तान), सलमान बट्ट, मिस्बा-उल-हक, नासिर जमशेद, बाजिद खान, यूनुस खान, शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर, खालिद लतीफ, कामरान अकमल, उमर गुल, सोहेल तनवीर, अब्दुल रौफ तथा सईद अजमल।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+